फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   AAP takes out candle march in protest against Arvind Kejriwal's arrest

Sonipat News: अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आप ने निकाला कैंडल मार्च

Sat, 30 Mar 2024 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 30 Mar 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
AAP takes out candle march in protest against Arvind Kejriwal's arrest
गोहाना। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च का नेतृत्व आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने हाथ में मशाल लेकर किया। कैंडल मार्च शहर के फव्वारा चौक से शुरू हुआ और रोहतक गेट, समता चौक से होते हुए पुराना बस अड्डा स्थित शहीद भगत सिंह चौक तक गया। आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता हाथ में कैंडल लेकर चले।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा कि भाजपा सरकार ने चुनाव से ठीक पहले अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर तानाशाही की है। ऐसी घटनाओं से लोकतंत्र का हनन हो रहा है। कांग्रेस के सारे अकाउंट फ्रीज कर देना और अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल देना भाजपा का डर दिखा रहा है। संदीप मलिक ने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई, बेरोजगारी और बढ़ते अपराध पर बात न करके जनता का ध्यान भटकाना चाहती है। जनता लोकसभा चुनाव में देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए वोट करेगी। उन्होंने कहा कि जब आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री नायब सैनी के आवास का घेराव करने गए तो पुलिस ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने के बावजूद लाठी चार्ज किया। इससे आम आदमी पार्टी के 55 कार्यकर्ताओं को गंभीर चोटें आई हैं। इस मौके पर मोना सिवाच, अनुराग मलिक, सोमबीर नरवाल, प्रदीप लठवाल, अजमेर, हैप्पी लोहिया और करण सिंह धनखड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed