फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   AAP staged a sit-in at the school gate in protest against the new rationalization policy

नई रेशनेलाइजेशन नीति के विरोध में आप ने स्कूल गेट पर दिया धरना

Fri, 26 Aug 2022 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
AAP staged a sit-in at the school gate in protest against the new rationalization policy
आम आदमी पार्टी(आप)युवा विंग ने नई रेशनलाइजेशन नीति के विरोध में गांव भिगान के राजकीय स्कूल के सामने संकेतिक धरना दिया। धरने का नेतृत्व कर रहे युवा जिला अध्यक्ष नवीन ओहल्याण ने बताया कि प्रदेश सरकार शिक्षा को खत्म करने पर तुली हुई है। नई रेशनेलाइजेशन नीति के तहत अनेक स्कूलों से शिक्षकों के पद समाप्त कर दिए गए हैं। गांव भिगान के राजकीय स्कूल में भी विज्ञान विषय के शिक्षक पद खत्म कर दिए गए हैं। जो विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष नवीन ओहल्याण ने बताया कि प्रदेश सरकार के 105 सरकारी स्कूल बंद कर दिए हैं। अब नई रेशनेलाइजेशन नीति के तहत स्कूलों से शिक्षकों के पदों को खत्म किया जा रहा है जिससे राजकीय स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों का भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने जल्द ही इस नीति को वापस नहीं लिया तो पार्टी बड़े स्तर पर आंदोलन करेगी। इस मौके पर संगठन मंत्री देवेंद्र त्यागी, संजय मलिक, नरेंद्र हुड्डा, मनोज गुप्ता, मनोज लाकड़ा, सुशील वशिष्ठ, सुनील जाजी, दीपक, अनुज, सन्नी, रक्षित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed