फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   AAP leader arrested under SC/ST Act and on charges of snatching mobile phone

Sonipat News: एससीएसटी एक्ट और मोबाइल फोन छीनने के आरोप में आप नेता गिरफ्तार

Tue, 02 Dec 2025 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 02 Dec 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
AAP leader arrested under SC/ST Act and on charges of snatching mobile phone
सोनीपत। शहर थाना पुलिस ने सोमवार को आम आदमी पार्टी के नेता रायपुर निवासी देवेंद्र गौतम को गिरफ्तार कर लिया है। सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के अध्यक्ष देवेंद्र गौतम पर अनुसूचित जाति के व्यक्ति को जातिगत गाली देकर अपमानित करने एवं मोबाइल फोन छीनने का आरोप है।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के नेता देवेंद्र गौतम पर सोनीपत के वेस्ट रामनगर निवासी व्यक्ति ने जातिसूचक शब्द कहने और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया था। शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सिटी थाना पुलिस ने नेता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार घटना रविवार की है। उनका कहना है कि किसी बात को लेकर उनकी देवेंद्र गौतम से कहासुनी हो गई थी। दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते हैं। बहस बढ़ने पर देवेंद्र गौतम ने उन्हें जातिसूचक शब्द कहे और उनका मोबाइल फोन छीन लिया। एसीपी जीत सिंह ने बताया कि मामले में शिकायत मिलने के बाद तुरंत जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एफआईआर दर्ज करने के बाद देवेंद्र गौतम को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपी से मोबाइल फोन को बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed