फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Aam Aadmi Party does not have a mandate in the state: Rajkumar Saini

आम आदमी पार्टी का प्रदेश में जनादार नहीं : राजकुमार सैनी

Fri, 02 Sep 2022 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Aam Aadmi Party does not have a mandate in the state: Rajkumar Saini
लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के सुप्रीमो राजकुमार सैनी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल थोथा चना है जो खूब बजता है। उन्होंने अरविंद केजरीवाल से सवाल किया कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब में जो चुनाव लड़ा, उसका खर्च उठाने के लिए पैसा कहां से आया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी का कोई जनाधार नहीं है।
विज्ञापन

वह पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी मजबूती से आगे बढ़ रही है। पूर्व सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि शुक्रवार को सोनीपत में पार्टी का स्थापना दिवस आयोजित किया जाएगा जिसमें प्रदेशभर से कार्यकर्ता पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में अपराध, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार चरम पर है लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं है। उन्होंने कहा कि जब आम आदमी पार्टी ने पंजाब में चुनाव लड़ा तो छोटे तबके के लोगों ने उन्हें वोट दिए लेकिन जब राज्यसभा में भेजने की बारी आई तो उन्होंने बड़े तबके के लोगों को तवज्जो दी। पंचायती चुनाव पर उन्होंने बोलते हुए कहा कि सरकार लोगों को बांटने पर लगी हुई है जबकि सर्वोच्च न्यायालय ने 27 फीसदी आरक्षण पिछड़ा वर्ग का दिया हुआ है। हालात ऐसे हैं कि अब 27 फीसदी देने में भी सरकार नोटंकी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed