फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Aadhaar card can be updated for free till 14th September

Sonipat News: 14 सितंबर तक निशुल्क अपडेट करा सकेंगे आधार कार्ड

Fri, 28 Jun 2024 10:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 28 Jun 2024 10:26 PM IST
विज्ञापन
Aadhaar card can be updated for free till 14th September
सोनीपत। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने आमजन की सुविधा के चलते आधार कार्ड निशुल्क अपडेट की तिथि बढ़ाकर 14 सितंबर कर दी है। सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में आधार अहम दस्तावेज है और 10 साल पुराने आधार को अपडेट करना आवश्यक है। नागरिक स्वयं भी www.uidai.gov.in वेबसाइट पर जाकर अपना आधार कार्ड अपडेट कर सकते हैं। इसके अलावा किसी भी सीएससी व आधार सेंटर पर जाकर करवाया जा सकता है।
विज्ञापन


उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने आमजन से आह्वान किया कि जिन व्यक्तियों ने 10 सालों में आधार कार्ड को अपडेट नहीं कराया है, वे अपने आधार कार्ड में समय रहते अपडेशन जरूर करवा लें। इससे उन्हें भविष्य में सरकारी योजना का लाभ लेने व अन्य किसी प्रयोजन में परेशानी न आए। आधार अपडेट के लिए जो दस्तावेज इस्तेमाल करते हैं उस पर आपका नाम, जन्मतिथि सही होनी चाहिए। आधार अपडेट कराने के लिए रिहायशी प्रमाण पत्र या अन्य निर्धारित पहचान पत्र ऑनलाइन अपलोड करना होगा।
विज्ञापन

ऐसे अपडेट करें आधार कार्ड:-
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.uidai.gov.in पर जाएं।

- इसके बाद अपडेट आधार के विकल्प पर क्लिक करें।

- अब आधार नंबर डालकर ओटीपी के जरिए लॉगिन करें।

- अब आपको आधार कार्ड अपडेट करने के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

- एड्रेस के विकल्प का चुनाव करें।

- इसके बाद प्रोसीड टू अपडेट आधार पर क्लिक करना होगा।

- अब अपडेट एड्रेस के संबंधित दस्तावेज अपलोड करें।

- अपडेट रिक्वेस्ट स्वीकार होने के बाद 14 डिजिट का यूआरएन नंबर जनरेट होगा।

- इस नंबर को सेव कर लें, कुछ दिनों के बाद आपका आधार अपडेट हो जाएगा।
- रिक्वेस्ट नंबर के जरिए आप अपना आधार का स्टेटस चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed