फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A youth was kidnapped for extortion, four accused arrested

Sonipat News: वसूली के लिए युवक का अपहरण, चार आरोपी गिरफ्तार

Thu, 10 Jul 2025 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 10 Jul 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
A youth was kidnapped for extortion, four accused arrested
सोनीपत। सदर थाना पुलिस ने युवक को अगवा करके रुपये मांगने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उनको न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

7 जुलाई की शाम 6 बजे आकाश और उनके बड़े भाई विकास खेत से घर लौट रहे थे। उनकी बाइक के सामने दो गाड़ियां और एक मोटरसाइकिल आकर रुकीं। उनमें सवार लोगों ने आकाश को जबरन गाड़ी में डाल लिया। आकाश से रुपये मांगने के लिए संपर्क किया और कहा कि अगर वह अपने भाई को बचाना चाहता है तो रुपये भेज दे।
विज्ञापन

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और अगवा किए गए युवक को बरामद कर लिया। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल दो गाड़ियों को बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम दीपक, बिरजू, अजय, संदीप उर्फ भेड़ू बताए गए हैं। आरोपी जिले के खानपुर कलां और भैंसवाल कलां के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed