फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A youth was cheated of Rs 11.49 lakh in the name of teaching share trading

साइबर ठगी : शेयर ट्रेडिंग सिखाने के नाम पर युवक से 11.49 लाख की ठगी

Tue, 26 Nov 2024 04:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 26 Nov 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
A youth was cheated of Rs 11.49 lakh in the name of teaching share trading
सोनीपत। शेयर ट्रेडिंग सिखाने के बाद मोटी कमाई का झांसा देकर लोगों से लगातार ठगी की जा रही है। साइबर ठगों ने अब गन्नौर के गांधीनगर के रहने वाले युवक को झांसे में लेकर 11.49 लाख रुपये की ठगी की है। पीड़ित को 20 से 30 फीसदी तक मुनाफे का लालच दिया गया था।
विज्ञापन


गन्नौर निवासी अतेंद्र ने साइबर थाना पुलिस को बताया कि उनके मोबाइल के व्हाट्सएप पर 14 जून को मैसेज आया था। उन्हें मुफ्त में शेयर मार्केट व शेयर ट्रेडिंग सिखाने की बात लिखी गई थी। साइबर ठग ने खुद को बहुदेशीय कंपनी का कर्मी बताया था। उसके बाद उन्हें एक व्हाटसएप ग्रुप में जोड़ दिया गया। ठगों ने बाद में उन्हें शेयर मार्केट में निवेश के लिए उकसाना शुरू कर दिया। उन्हें कहा गया कि उनकी कंपनी शेयर बताएगी। अगर उन पर रुपये लगाए गए तो 20 से 30 फीसदी तक मुनाफा बढ़ जाएगा। उन्हें आईपीओ के बारे में बताया और कंपनी के बताए हुए आईपीओ में रुपये लगाने पर कुछ समय में ही राशि दोगुना होने का झांसा दिया गया। वह उनकी बातों में आ गए। उन्होंने अलग-अलग समय में करीब 15 बार में 11.49 लाख उनके बताए खातों में डाल दिए। जब वह रुपये निकालने लगे तो उन्हें कहा गया कि अब 13 लाख रुपये और डालने होग। उसके बाद रुपये निकाल सकते हैं। उन्होंने पता किया तो जानकारी मिली कि फर्जी वेबसाइट के आधार पर खुलवाए गए खातों में धोखाधड़ी से रुपये डलवाए गए हैं। जिस पर पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed