फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A young man who went in search of his wife was attacked with a knife

पत्नी की तलाश करने गए युवक पर चाकू से हमला

Sat, 04 Jun 2022 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
A young man who went in search of his wife was attacked with a knife
फरमाणा क्षेत्र के युवक की पत्नी अचानक लापता हो गई। वह घर से आईटीआई में जाने के लिए निकली थी। वह न आईटीआई पहुंची और न ही घर आई। युवक पत्नी की तलाश करते हुए गोहाना के गांव नूरनखेड़ा पहुंचा तो उस पर चाकू से हमला कर दिया गया। युवक को उसके परिचितों ने गोहाना के अस्पताल में भर्ती करवाया है। युवक की शिकायत पर बरोदा थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

फरमाणा क्षेत्र रहने वाले युवक ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी सात साल पहले उत्तर प्रदेश के बागपत की रहने वाली युवती से हुई थी। उसकी पत्नी 31 मई को सुबह पढ़ने के लिए आईटीआई गई थी। इसके बाद वह नहीं लौटी। युवक शिक्षण संस्थान में गया तो वहां पता चला कि उसकी पत्नी वहां नहीं पहुंची है। युवक ने एक एप की सहायता से पत्नी की कॉल डिटेल निकलवाई तो उसके मोबाइल पर नूरनखेड़ा के एक युवक की कॉल आई हुई थी। युवक अपने चचेरे और ममेरे भाई को साथ में लेकर पत्नी की तलाश करते हुए गांव नूरनखेड़ा के अमन के घर पहुंच गया। वहां अमन के परिजनों ने उसके साथ गाली-गलौज की। युवक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर आकर दोनों को समझा कर वापस चली गई। युवक ने अमन के परिजनों से दोबारा उसकी पत्नी के बारे में जानकारी देने के लिए कहा तो उस पर चाकू और डंडों से हमला कर दिया गया। जिससे वह घायल हो गया। घायल युवक को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर के अस्पताल में रेफर कर दिया गया। अब उसने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed