{"_id":"65357458d5049bbc470bfc64","slug":"a-young-man-was-shot-for-talking-to-a-girl-from-his-friends-family-sonipat-news-c-197-1-snp1002-8233-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: दोस्त के परिवार की लड़की से बातचीत करने पर मारी थी युवक को गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: दोस्त के परिवार की लड़की से बातचीत करने पर मारी थी युवक को गोली
Mon, 23 Oct 2023 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 23 Oct 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। जीवन नगर में फास्ट फूड की दुकान के बाहर बैठे युवक को गोली मारने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी तारा नगर का रहने वाला रोहित है। पुलिस ने उसे दो दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी ने बताया कि युवक उनके दोस्त के परिवार की बेटी से मोबाइल पर बातचीत करता था। इसके चलते उसने वारदात को अंजाम दिया है।
जीवन नगर के अभिषेक उर्फ राजन ने 20 सितंबर को पुलिस को बताया था कि वह फास्ट फूड की दुकान के बाहर बैठे थे। तभी ध्रुव व उसके दो दोस्तों ने उनके पैर में गोली मार दी। हमलावर बाइक पर सवार होकर भाग गए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। अब मामले में सिविल लाइन थाना प्रभारी रविंद्र की टीम ने आरोपी रोहित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे दो दिन के रिमांड पर लिया है। जांच अधिकारी शमशेर ने बताया कि आरोपियों पर पहले भी वर्ष 2022 में लड़ाई-झगड़े का मुकदमा दर्ज है।