फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A young man was killed by hitting a brick in his head

युवक के सिर में ईंट मारकर हत्या

Tue, 23 Mar 2021 10:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
A young man was killed by hitting a brick in his head
राई (सोनीपत)। गांव राई में सरकारी स्कूल के पास कबाड़ी का काम करने वाले युवक की सोमवार रात सिर में ईंट से वार कर हत्या कर दी गई। युवक का शव मंगलवार को बिस्तर पर पड़ा मिला। शव के पास खून से सने पैरों के निशान मिले हैं। आशंका है कि वह आरोपी के पैरों के निशान हो सकते हैं। सूचना के बाद राई थाना पुलिस ने युवक के पिता के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यूपी के बरेली जिला के गांव गैनी निवासी छोटे हुसैन ने पुलिस को बताया कि वह 15 साल से गांव राई में कबाड़ी का काम कर रहा है। उसका बेटा 20 वर्षीय आबिद भी उसके साथ ही दुकान पर काम करता था। छोटे हुसैन का कहना है कि आबिद के निकाह के लिए उसके रिश्ते आने शुरू हो गए थे। इसलिए वह 15 दिन पहले अपने गांव में मकान बनाने के लिए गया था। मंगलवार सुबह उन्हें मकान मालिक बालकिशन से सूचना मिली कि उसके बेटे आबिद की हत्या हो गई है। आबिद के सिर में ईंट मारकर हत्या की गई है।
विज्ञापन

राई थाना प्रभारी बिजेंद्र कुमार ने कहा कि आबिद की हत्या के बारे में कुछ सुबूत मिले हैं। साथ ही पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईंट को बरामद कर लिया है। पुलिस ने आबिद के शव को पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के सामान्य अस्पताल में भेज दिया है। बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने छोटे हुसैन के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिस्तर पर मिले खून से सने पैरों के निशान
आबिद का शव बिस्तर पर पड़ा मिला। उसका सिर और चेहरा खून से लथपथ था। पुलिस जांच में सामने आया कि शव के पास चद्दर पर पैरों के निशान थे। आबिद के पैरों पर खून नहीं लगा था। पुलिस को आशंका है कि खून से सने पैरों के निशान हमलावर के हो सकते हैं। एफएसएल की टीम ने अहम सुबूत जुटाए हैं।
चार बहनों का इकलौता भाई था
परिजनों ने बताया कि आबिद चार बहनों का इकलौता भाई था। अभी उसके निकाह के लिए रिश्ते आने शुरू हुए थे। इसकी तैयारी के कारण ही उसका पिता पैतृक गांव में कमरा बनवाने गया था।

युवक की ईंट से हमला कर हत्या की गई है। मामले में पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। जल्द मामले का पटाक्षेप कर हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - बिजेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, राई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed