फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A wrestler from Purkhas village won a medal in a wrestling competition.

Sonipat News: पुरखास गांव के पहलवान ने कुश्ती स्पर्धा में जीता पदक

Wed, 10 Jun 2026 02:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
A wrestler from Purkhas village won a medal in a wrestling competition.
फोटो: गोंडा में ओपन रैंकिंग कुश्ती टूर्नामेंट के कांस्य पदक विजेता लव गुलिया को सम्मानित करते आ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गन्नौर। गांव पुरखास के पहलवान लव गुलिया ने उत्तर प्रदेश के गोंडा में 6 से 8 जून तक आयोजित ओपन रैंकिंग कुश्ती टूर्नामेंट के अंडर-17 वर्ग में कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से गांव और खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

लव गुलिया अर्जुन अवार्डी पहलवान रमेश गुलिया के पुत्र हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में कुल पांच मुकाबले खेले। पहले मुकाबले में महाराष्ट्र के पहलवान को हराया। इसके बाद दूसरे और तीसरे मुकाबले में हरियाणा के पहलवानों को पराजित कर पदक की दावेदारी मजबूत की।
विज्ञापन


चौथे मुकाबले में उन्हें उत्तर प्रदेश के पहलवान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। हार के बाद लव ने शानदार वापसी करते हुए पांचवें मुकाबले में हरियाणा के ही पहलवान को मात दी और कांस्य पदक अपने नाम किया। ग्रामीणों, खेल प्रेमियों और परिवार के सदस्यों ने बधाई देते हुए भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed