फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A woman who came to the police station posing as a fake inspector to make a recommendation was arrested

Sonipat News: फर्जी इंस्पेक्ट बनकर थाने में सिफारिश करने पहुंची महिला गिरफ्तार

Wed, 23 Apr 2025 01:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 23 Apr 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
A woman who came to the police station posing as a fake inspector to make a recommendation was arrested
फोटो :16: सोनीपत में फर्जी इंस्पेक्टर बनकर आई महिला (बीच में) पुलिस टीम के साथ। संवाद - फोटो : कुरुक्षेत्र। भगत सिंह छात्रावास की मेस को बंद कर धरना देते छात्र। संवाद
सोनीपत। महिला थाने में फर्जी इंस्पेक्टर बनकर पहुंची महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अपने साथ एक महिला को लेकर उसकी शिकायत पर कार्रवाई कराने के लिए पहुंची थी। जांच में पता चला कि महिला फर्जी तरीके से खुद को पुलिस अधिकारी बता रही थी। उसके खिलाफ सिटी थाना में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


सोमवार शाम को इंस्पेक्टर बनकर महिला सोनीपत के महिला थाने में पहुंची। उसके साथ एक अन्य महिला भी थी। महिला ने अपनी पहचान रोहतक जिले के महिला थाना प्रभारी प्रियंका के रूप में दी। उसने वर्दी पर नेम प्लेट भी लगा रखी थी। उसने महिला थाने में नियुक्त ज्योति को बताया कि यह गोहाना की रहने वाली सुदेश है। उसने अपने पति के खिलाफ गोहाना में शिकायत दी थी। वहां पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो अब यहां शिकायत देने आई है। इसकी शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए। वर्दी में पहुंची महिला के हावभाव को देखकर महिला थाना कर्मचारी को शक हुआ।
विज्ञापन


अलग-अलग थानों में तैनाती बताने पर हुआ शक

प्रियंका ने पहले खुद को महिला थाना रोहतक की प्रभारी बताया। बाद में कहने लगी कि वह गुरुग्राम में तैनात है। साथ ही कहा कि वह नारनौल थाने में इंस्पेक्टर रह चुकी है। इस पर पुलिस का शक और गहरा गया। महिला थाना पुलिस ने सिटी थाना प्रभारी को बुला लिया। उनकी पूछताछ में मामले से पर्दा उठ गया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




भिवानी की रहने वाली है महिला, झज्जर में हुई शादी

पुलिस पूछताछ में आरोपी प्रियंका ने बताया कि वह भिवानी के गांव प्रहलादगढ़ है। उनकी शादी झज्जर जिले के चमनपुरा गांव के रहने वाले संदीप के साथ हुई थी। पति से विवाद के बाद वह अब गोहाना के कथूरा में सोनू नामक युवक के साथ सहमति संबंध में रहती है। पुलिस ने उसे दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस उससे मामले से जुड़े सवालों की पूछताछ के साथ अन्य जानकारी जुटाएगी। यह पता लगाया जाएगा कि वह पहले भी इंस्पेक्टर बनकर कोई गलत कार्य तो नहीं कर चुकी है।


कपड़े सिलाई के दौरान सुदेश से हुई पहचान

पुलिस पूछताछ में पता लगा है कि इंस्पेक्टर बनकर प्रियंका जिस सुदेश की सिफारिश के लिए आई है उसका अपने पति से विवाद चल रहा है। वह गोहाना में कपड़े की सिलाई का काम करती है। उसने पति के खिलाफ गोहाना में शिकायत दे रखी थी। अभी कार्रवाई नहीं होने पर प्रियंका ने सुदेश को बताया था कि वह इंस्पेक्टर है और सोनीपत महिला थाने में शिकायत दिलाकर उसकी कार्रवाई कर देगी।

महिला थाना में इंस्पेक्टर की वर्दी पहनकर पहुंची महिला को गिरफ्तार कर लिया है। उसे दो दिन के रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ की जा रही है। वह गोहाना की महिला को साथ लेकर उसकी शिकायत पर कार्रवाई के लिए सिफारिश करने आई थी। -इंस्पेक्टर महेश कुमार, थाना प्रभारी, सिटी सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed