फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A teenager fed up with breathing problem committed suicide by consuming poison

Sonipat News: सांस की बीमार से तंग किशोरी ने जहर खाकर दी जान

Fri, 15 Aug 2025 02:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 15 Aug 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
A teenager fed up with breathing problem committed suicide by consuming poison
सोनीपत। पटेल नगर की रहने वाली किशोरी ने जहर खाकर जान दे दी। किशोरी सांस की बीमारी से जूझ रही थी। सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों ने बीमारी से तंग आकर जहर खाने की बात कही है।
विज्ञापन

पटेल नगर निवासी मुकेश की 17 वर्षीय बेटी प्रियांशी 12वीं कक्षा की छात्रा थी। बुधवार को प्रियांशी ने घर पर जहर खा लिया। घटना के समय उनके माता-पिता ड्यूटी पर और भाई स्कूल गया था।
विज्ञापन

जब छोटा भाई घर पहुंचा तो किशोरी बेसुध मिली। उसने तुरंत मामले से माता-पिता को अवगत करवाया। परिजन उसे लेकर निजी अस्पताल गए जहां पर वीरवार तड़के प्रियांशी ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकेश ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी कई साल से सांस की बीमारी से परेशान थी। बीमारी से तंग आकर ही बेटी ने जहर खाकर जान दी है। बेटी का उपचार चल रहा था। उसे सांस लेने में तकलीफ होने के साथ घबराहट, खांसी व थकान रहती थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed