फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A talent from Jhajjar won the bronze medal in the triple

Sonipat News: झज्जर की प्रतिभा ने ट्रिपल जंप इवेंट में कांस्य पदक जीता

Thu, 17 Sep 2026 02:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
A talent from Jhajjar won the bronze medal in the triple
16jjrp21- प्रतिभा ने ट्रिपल जंप इवेंट में कांस्य पदक जीता। स्रोत : एसोसिएशन
झज्जर। महाराणा प्रताप स्प्रोर्टस कालेज देहरादून उत्तराखंड में आयोजित उत्तर क्षेत्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में एथलेटिक्स हरियाणा के खेल मैदान वीर अपनी कुशल खेल नीति अपनाकर पदक विजेता बनकर हरियाणा राज्य का नाम उत्तर क्षेत्र में रोशन करने का कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

सत्यवीर धनखड फरीदाबाद मीडिया प्रभारी खेल, प्रदीप मलिक महासचिव एथलेटिक्स हरियाणा ने कहा कि देहरादून उत्तराखंड में एथलेटिक्स हरियाणा के एथलीट खिलाड़ी उम्दा खेल प्रदर्शन कर पदक जीत रहे हैं।
विज्ञापन

सोम्या ढाका रोहतक ने 16 साल आयु वर्ग जेवलिन थ्रो इवेंट में स्वर्ण पदक, अराध्या सिंह चरखी दादरी ने 14 साल आयु वर्ग किड्स जेवलिन थ्रो इवेंट में स्वर्ण पदक, भावना सोनीपत ने 16 साल आयु वर्ग लड़की लांग जंप इवेंट में स्वर्ण पदक लक्ष्य झज्जर 18 साल आयु वर्ग लड़का 110 मीटर हर्डल रेस में स्वर्ण पदक और आदित्य रेवाड़ी ने 18 साल आयु वर्ग लड़का 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक एवं शौर्य पानीपत ने 16 साल आयु वर्ग लड़का 600 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

वंशिका महला चरखी दादरी ने 16 साल आयु वर्ग लड़की जेवलिन थ्रो इवेंट में रजत पदक, आर्यन भिवानी ने 20 साल आयु वर्ग लड़का जेवलिन थ्रो इवेंट में रजत पदक और मान सिंह भड़ाना फरीदाबाद ने लांग जंप इवेंट में रजत पदक एवं ट्रिपल जंप इवेंट में अंशुल कटारिया भिवानी ने रजत पदक और 400 मीटर दौड़ में हरसिल जींद ने रजत पदक जीतकर राज्य का गौरव बढ़ाया। हर्डल इंवेंट में स्नेहा सैनी रोहतक ने कांस्य पदक, जेवलिन थ्रो इवेंट में मोनिका बर्सीवाल भिवानी ने कांस्य पदक, 5000 मीटर रेस वाक इंवेंट में साहिल अटकान करनाल ने कांस्य पदक,1500 मीटर दौड़ में बिल्लू जींद ने कांस्य पदक, साक्षी पानीपत ने 1500 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता।

इसी प्रकार 20 साल आयु वर्ग 110 मीटर हर्डल रेस में अनेश कुमार चरखी दादरी कांस्य पदक, 18 साल आयु वर्ग 110 मीटर हर्डल रेस में शिवम हिसार ने कांस्य पदक, लांग जंप इवेंट में रेणु ने कांस्य पदक, ट्रिपल जंप इवेंट में प्रतिभा झज्जर ने कांस्य पदक और 400 मीटर दौड़ में शुभम फतेहाबाद ने कांस्य पदक एवं मेहुल सोनीपत ने हैमर थ्रो इवेंट में कांस्य पदक जीतकर हरियाणा की झोली में डाले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed