फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A sports ground will be built in Rai, parks will be built in Rewali and Rishi Colony

Sonipat News: राई में बनेगा खेल मैदान, रेवली और ऋषि कॉलोनी में बनेंगे पार्क

Wed, 02 Apr 2025 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 02 Apr 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
A sports ground will be built in Rai, parks will be built in Rewali and Rishi Colony
फोटो 30: सोनीपत नगर निगम कार्यालय में हुई वित्त एवं अनुबंध कमेटी की बैठक में विकास कार्यों पर च
सोनीपत। नगर निगम कार्यालय में मंगलवार को हुई वित्त एवं अनुबंध समिति की बैठक में 71.91 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी दी गई। गांव राई में 99.40 लाख से खेल का मैदान बनाया जाएगा। ऋषि कॉलोनी में 9.97 करोड़ से 10 एकड़ में पार्क और रेवली में 2.48 करोड़ से पार्क का निर्माण किया जाएगा। मेयर राजीव जैन की अध्यक्षता में यह बैठक पहली बार हुई। समिति की अगली बैठक सात अप्रैल को दोबारा होगी जिसमें बचे हुए सात कार्य के एस्टीमेट पर चर्चा होगी।
विज्ञापन


मेयर राजीव जैन ने बताया कि सामान विकास की नीति पर अमल करते हुए हर वार्ड में विकास कार्यों की मंजूरी दी गई है। बैठक में आयुक्त हर्षित कुमार, सह आयुक्त नरेश कुमार, उपाध्यक्ष सुरेंद्र मदान, सीनियर डिप्टी मेयर राजीव सरोहा, पार्षद सुरेंद्र नैय्यर, कार्यकारी अभियंता विशाल गर्ग, पंकज सैनी, अजय निराला, उपमंडल अभियंता देवेंद्र, मुख्य लेखाधिकारी संजय कुमार उपस्थित रहे। वार्ड-2 स्थित संत कबीर भवन का कार्य के लिए 68.63 लाख रुपये, सेक्टर-14 में बारिश के पानी निकासी के लिए 1.12 करोड़ से स्ट्रॉम वाटर लाइन, 53.13 लाख से हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की गली निर्माण, विवेकानंद चौक से नागरिक अस्पताल तक करीब 4 करोड़ से सीवर लाइन डाली जाएगी। सेक्टर-15 बिहारी मार्केट के पास 98.12 लाख से ग्रीन बेल्ट व सेक्टर 12 में राजकीय कन्या महाविद्यालय से फाजिलपुर तक 2.32 करोड़ से मुख्य सड़क का पुनर्निर्माण किया जाएगा। ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में 83.80 लाख से गली निर्माण, शिव कॉलोनी की गली नंबर 7 से 9 के बीच 82.54 लाख से गली निर्माण, फाजिलपुर व गढ़ शहजानपुर में 61.25 लाख से गली निर्माण, मुरथल के पास 71.81 लाख से सीवरेज ट्रीटमेंट वाली सड़क बनाई जाएगी। गांव राई में 1.45 करोड़ से सड़क निर्माण, 93 लाख से जीटी रोड-शामाबाद मार्ग का निर्माण, 75.23 लाख से राठधना व जगदीशपुर में गलियों का निर्माण, राठधना में 54.85 लाख से चौपाल का पुनर्निर्माण, वार्ड-9 के पार्कों में 52 लाख से लाइट लगाई जाएगी। कलावती विहार में 98 लाख से पेयजल लाइन डाली जाएगी। जगदीशपुर में 1.29 करोड़ और राठधना में 55 लाख से मैदान की दीवार व फुटपाथ बनाया जाएगा।
विज्ञापन

सिद्धार्थ एन्क्लेव में 1.08 करोड़ से सड़क निर्माण, सिक्का कॉलोनी, नंदवानी नगर, पुष्पांजलि एन्क्लेव में 1.93 करोड़ से गली निर्माण, कच्चे क्वार्टर झंडी मंदिर वाली सड़क का 65.51 लाख से पुनर्निर्माण, कच्चे क्वार्टर व प्रेम नगर से 1.19 करोड़ से सीवर लाइन बदली जाएगी। मशद मोहल्ला, शिवाजी कॉलोनी, ज्ञान नगर, नई महावीर कॉलोनी में 1.17 करोड़ से गली बनेंगी। ओल्ड डीसी रोड का 1.39 करोड़ से पुनर्निर्माण होगा। कबीरपुर, जीवन विहार, शांति नगर में 3.16 करोड़ से गलियां बनेंगी। जाट जोशी में 50.54 लाख से पेयजल लाइन डाली जाएगी। लहराड़ा में 98.74 लाख से सामुदायिक भवन बनाया जाएगा। 83.62 लाख से सूरी पेट्रोल पंप वाली गली की मरम्मत, 2.10 करोड़ से दहिया कॉलोनी, कबीर नगर में गली निर्माण, 99.40 लाख से विशाल नगर, ब्रह्म नगर में सीवरलाइन बदली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास नगर व मालवीय नगर में 2.42 करोड़ से गली निर्माण, इंडियन कॉलोनी में 1.37 करोड़ और प्रगति नगर, अशोक विहार में 2.64 करोड़ से गली निर्माण, 64.42 लाख से अशोक विहार में पेयजल लाइन दबाई जाएगी। 88.80 लाख से प्रगति नगर में सीवर लाइन बिछाई जाएगी।

फोटो 30: सोनीपत नगर निगम कार्यालय में हुई वित्त एवं अनुबंध कमेटी की बैठक में विकास कार्यों पर च

फोटो 30: सोनीपत नगर निगम कार्यालय में हुई वित्त एवं अनुबंध कमेटी की बैठक में विकास कार्यों पर च

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed