फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   300 tonnes of garbage cleared in the city; strike continues in Kharkhoda.

Sonipat News: शहर में 300 टन कूड़े का उठान, खरखौदा में हड़ताल जारी

Tue, 15 Sep 2026 02:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
300 tonnes of garbage cleared in the city; strike continues in Kharkhoda.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के निर्देश के बाद सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म कर काम संभाल लिया। सोमवार को करीब 800 कर्मचारियों ने सोनीपत नगर निगम क्षेत्र की कॉलोनियों में पहुंचकर सफाई और कूड़ा उठान शुरू किया। कर्मचारियों के काम पर लौटने के बाद शहरवासियों को कई दिनों से जमा कूड़े से राहत मिलेगी। वहीं खरखौदा 15 संविदा सफाई कर्मियों को बहाल करने की मांग को लेकर हड़ताल जारी है।
6 अगस्त से सफाई और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई थी। जगह-जगह कूड़े के ढेर जमा हो गए थे। सड़कों, खाली प्लाटों और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फैला होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। दो पहले पहले राज्यस्तरीय हड़ताल समाप्त होने के बाद कूड़ा उठान शुरू हुआ था। शहर में जमा करीब 600 टन कूड़े में से 300 टन कूड़े का उठान हो चुका है। शहर में अभी भी कई स्थानों पर बड़ी मात्रा में कूड़ा जमा है।
विज्ञापन

हड़ताल समाप्त होने के बाद अब नगर निगम के सामने शहर से बचे हुए कूड़े को जल्द उठाने और नियमित सफाई व्यवस्था बहाल करने की चुनौती है। कर्मचारियों को प्राथमिकता के आधार पर मुख्य सड़कों, बाजारों और घनी आबादी वाले क्षेत्रों से कूड़ा उठाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरपालिका कर्मचारी संघ की सोनीपत इकाई के प्रधान भारत कंडेरा ने कहा कि सरकार से आश्वासन मिलने के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म कर काम शुरू किया है। उन्होंने चेतावनी दी कि कर्मचारियों की स्वीकृत मांगों को जल्द लागू नहीं किया तो वे दोबारा आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
--
सेवा मुक्त किए गए 15 कर्मचारी बहाल
नगर निगम की ओर से 7 अक्तूबर को 15 पे-रोल सफाई कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया था। हड़ताल खत्म होने के साथ ही नगर निगम ने सभी कर्मियों को बहाल कर दिया है। वहीं, तीन कर्मचारी अब भी जेल में हैं। जल्द ही उन्हें जमानत मिलने की उम्मीद है। इससे पहले 12 सफाई कर्मी पहले ही जमानत पर बाहर आ चुके हैं।

------------
नगर निगम क्षेत्र में सफाई कर्मचारी हड़ताल खत्म कर वापस ड्यूटी पर लौट आए हैं। बर्खास्त किए गए कर्मियों को बहाल कर दिया गया है। कूड़े का उठान पहले से जारी था। अब शहर की सड़कों व गलियों में सफाई दुरुस्त करने का काम तेज हो गया है। सोमवार को करीब 300 टन कूड़े का उठान किया गया।
साहब सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article