फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A speeding Thar claimed the life of a young man, injuring three others including his friend.

Sonipat News: तेज रफ्तार थार ने ली युवक की जान, दोस्त समेत तीन घायल

Wed, 26 Nov 2025 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 26 Nov 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
A speeding Thar claimed the life of a young man, injuring three others including his friend.
फोटो :16: सोनीपत के गोहाना में हुए हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बाइक व थार गाड़ी। संवाद
गोहाना। महम रोड स्थित बिजलीघर के पास सोमवार देर रात 11 बजे तेज रफ्तार थार ने बाइक और ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। विश्वकर्मा चौक की ओर से आई थार की टक्कर से बाइक सवार गांव गंगेसर के रोहित की मौत हो गई जबकि उनके साथी साहिल, ट्रैक्टर चालक और उनके सहयोगी घायल हो गए।
विज्ञापन


गांव गंगेसर निवासी रोहित सब्जी मंडी में आढ़ती के पास काम करते थे। सोमवार रात को वह अपने साथी गांव के ही साहिल के साथ बाइक पर सवार होकर गोहाना में शादी समारोह में गए थे। दोनों महम रोड के बिजलीघर के समीप पहुंचे तो रात 11 बजे के करीब तेज रफ्तार थार ने उनको टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार उछलकर सड़क पर गिर गए। इसके बाद अनियंत्रित थार ने सामने से आ रहे ट्रैक्टर को भी जोरदार टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद घायल रोहित और साहिल को नागरिक अस्पताल ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार ने हेलमेट लगा रखा मगर जान नहीं बच सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साहिल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक उत्तर प्रदेश के शामली जिले के गांव मंडावर निवासी तशरीक और उनके साथी हरसद भी घायल हो गए। दोनों पराली लेकर कथूरा से अपने गांव लौट रहे थे।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात को बहाल किया। मंगलवार को रोहित के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। शहर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर थार चालक गीता कॉलोनी निवासी पुष्पक को गिरफ्तार कर लिया है। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें चालक बाइक को टक्कर मारते हुए दिखाई दे रहा है।

फोटो :16: सोनीपत के गोहाना में हुए हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बाइक व थार गाड़ी। संवाद

फोटो :16: सोनीपत के गोहाना में हुए हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बाइक व थार गाड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed