{"_id":"6afcb7b799ad3244820456cb","slug":"a-rake-of-2600-mt-of-urea-has-arrived-at-the-railway-station-sonipat-news-c-197-1-snp1003-164096-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: रेलवे स्टेशन पर पहुंचा 2600 एमटी यूरिया का रैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: रेलवे स्टेशन पर पहुंचा 2600 एमटी यूरिया का रैक
विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के खरखौदा स्थित पार्क में हुई युवक की हत्या मामले में पकड़े गए दो आरोपियों संग पुल
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। रबी सीजन में गेहूं की बिजाई तेज होने के साथ ही यूरिया खाद की मांग बढ़ने लगी है। किसानों को खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को रेलवे स्टेशन पर 2600 मीट्रिक टन यूरिया खाद का रैक पहुंचा। इससे सोनीपत के साथ दिल्ली के किसानों को भी राहत मिलेगी। कुल खाद में से 1000 मीट्रिक टन दिल्ली भेजी जाएगी, जबकि शेष खाद सोनीपत जिले में वितरित की जाएगी। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अनुसार दो से तीन दिन में खाद संबंधित विक्रेताओं तक पहुंच जाएगी।
किसानों ने सरसों की बिजाई लगभग पूरी कर ली है, जबकि गेहूं की बिजाई तेजी से जारी है। बिजाई के बाद फसलों में यूरिया की जरूरत पड़ती है। खाद वितरण में इस बार ग्रामीण क्षेत्रों की सहकारी समितियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। विभाग का प्रयास है कि अधिक से अधिक खाद गांवों की सहकारी सोसाइटियों में उपलब्ध कराई जाए, ताकि किसानों को खाद खरीदने के लिए शहर न आना पड़े। नए नियमों के तहत मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर फसलों का पंजीकरण कराने वाले किसानों को खाद वितरण में प्राथमिकता दी जाएगी।
रबी सीजन में जिले में करीब 1 लाख 50 हजार हेक्टेयर भूमि पर गेहूं की बिजाई का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए यूरिया की मांग 50 हजार मीट्रिक टन से अधिक रहने का अनुमान है। इसके अलावा सरसों और अन्य फसलों का रकबा भी करीब 10 हजार हेक्टेयर तक रहने की संभावना है। इसमें विभिन्न प्रकार की सब्जियों की फसलें भी शामिल हैं।
विज्ञापन
गुण नियंत्रण अधिकारी डॉ. राकेश हुड्डा ने बताया कि किसानों को खाद की कमी न हो, इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मंगलवार को 2600 मीट्रिक टन यूरिया का रैक पहुंचा है। दो दिन में खाद विक्रेताओं तक इसकी आपूर्ति हो जाएगी। खाद विक्रेताओं को निर्देश दिए गए हैं कि यूरिया के साथ किसी अन्य वस्तु की जबरन बिक्री न करें। किसान भी खाद खरीदते समय पक्का बिल अवश्य लें। उन्होंने किसानों से अपील की कि फसल की जरूरत के अनुसार ही खाद का इस्तेमाल करें और अनावश्यक छिड़काव से बचें।