फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A quiz competition on the Panchayati Raj system was conducted at Motilal Nehru Sports School.

Sonipat News: मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय में पंचायती राज व्यवस्था पर कराई प्रश्नोत्तरी

Mon, 02 Feb 2026 05:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 02 Feb 2026 05:59 PM IST
विज्ञापन
A quiz competition on the Panchayati Raj system was conducted at Motilal Nehru Sports School.
राई ​स्थित मोतीलाल नेहरू खेल विद्यालय में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कार्यक्रम में उप​स्थित स्टाफ
सोनीपत। मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय राई के जूनियर विंग के ऑडिटोरियम में पंचायती राज व्यवस्था विषय पर एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई गई। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को स्थानीय स्वशासन प्रणाली की जानकारी देना था।
विज्ञापन

इसमें मुख्यातिथि बढ़खालसा के सरपंच राकेश कुमार और पबसरा के सरपंच पंकज रहे। सामाजिक विज्ञान के अध्यापक विशाल कुमार भारद्वाज, अशोक सैनी और कालू राम बड़गुज्जर के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में मंच संचालन विद्यालय की छात्राओं किट्टू व लेवेशिया ने किया।
विज्ञापन

प्राचार्य एवं निदेशक प्रमोद कुमार धीमन ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों की समझ बढ़ाते हैं। विद्यालय की मुख्य अध्यापिका निर्मल श्योराण ने अतिथियों को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मान किया। इनमें बढ़खालसा और पबसरा के सरपंचों के अलावा राई ब्लॉक के ग्राम सचिव मुकेश, बढ़खालसा के पंच और अन्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed