फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A most welcome to the players of the district participating in the Olympics at the Delhi airport

ओलंपिक में भाग लेने वाले जिले के खिलाड़ियों का दिल्ली हवाई अड्डे पर जोरदार स्वागत

Tue, 10 Aug 2021 01:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
A most welcome to the players of the district participating in the Olympics at the Delhi airport
रवि दहिया का खुली गाड़ी में फूलमाओं से स्वागत करते खेलप्रेमी। - फोटो : Sonipat
टोक्यो ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले जिले के सभी खिलाड़ी सोमवार को दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। देश का नाम रोशन करने वाले अपने जिगर के टुकड़ों की झलक पाने के लिए परिजनों के साथ सभी खेल प्रेमी बेकरार दिखे। रवि दहिया व बजरंग पूनिया के लिए उनकी माताओं ने चूरमा बनाया। दोनों खिलाड़ियों का चूरमा खिलाकर स्वागत किया गया। परिजनों व खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों का दिल्ली हवाई अड्डे के बाहर फूलमालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

पहले की पूजा, फिर लाडले के लिए बनाया चूरमा
टोक्यो ओलंपिक में देश के लिए कांस्य पदक जीतकर लाने वाले प्रदेश के स्टार पहलवान बजरंग पूनिया के स्वागत के लिए परिजनों ने विशेष तैयारी की है। सोमवार सुबह परिवार ने पहले पूरे घर को तिरंगों से सजाया, उसके बाद पूजा-अर्चना की गई। बजरंग की मां ओमप्यारी ने लाडले के लिए अपने हाथों से गुड़ का चूरमा बनाया। उसके बार पूरा परिवार दिल्ली में लाडले का स्वागत करने के लिए हवाई अड्डे पर पहुंचा, जहां बजरंग का चूरमा खिलाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

रवि दहिया का पसंदीदा भोजन है चूरमा
रवि दहिया के वतन वापसी की सूचना के बाद से परिजन बेटे के स्वागत के लिए विशेष तैयारियों में जुटे रहे। सोमवार को रवि की मां उर्मिला ने बेटे के लिए उसका पसंदीदा चूरमा बनाया। उसके बाद परिजन दिल्ली हवाई अड्डे के लिए निकल गए, जहां बेटे को चूरमा खिलाकर और फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
खिलाड़ियों के साथ नाचीं कोच के साथ पहुंचीं नेहा की मां
भारतीय महिला व पुरुष हॉकी टीम टोक्यो ओलंपिक का सफर पूरा करने के बाद सोमवार शाम को दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचीं, जहां दोनों टीमों के खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया। महिला हॉकी टीम में शामिल सोनीपत की खिलाड़ी नेहा गोयल, निशा वारसी व मोनिका मलिक के स्वागत के लिए उनकी कोच प्रीतम सिवाच, कुलदीप सिवाच, सुनील मलिक, नेहा गोयल की मां सावित्री, जितेंद्र व हॉकी खिलाड़ी हवाई अड्डे पहुंचे। यहां नेहा की मां सावित्री खिलाड़ियों के साथ खुशी के मारे नाचने लगीं।

मां बोलीं - निशा को मटर पुलाव बेहद पसंद, अपने हाथों से बनाकर खिलाऊंगी
भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी निशा वारसी के परिजन लाडली की झलक पाने को लालायित हैं। निशा के पिता ने बताया कि निशा मंगलवार को सोनीपत पहुंचेंगी, जिसके स्वागत के लिए पहले से तैयारियां की जा रही हैं। सभी रिश्तेदार भी घर पहुंचने लगे हैं। बेटी का फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया जाएगा। निशा की मां मेहरून ने बताया कि बेटी को मटर पुलाव बेहद पसंद है। लौटने पर अपने हाथों से बनाकर खिलाऊंगी।

दिल्ली हवाई अड्डे के बाहर हॉकी खिलाड़ी नेहा गोयल की मां खिलाडिय़ों के साथ  नाचती हुई।

दिल्ली हवाई अड्डे के बाहर हॉकी खिलाड़ी नेहा गोयल की मां खिलाडिय़ों के साथ नाचती हुई।- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed