फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   a man died in road side accident

मुरथल के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मारी, मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 11:48 AM IST
विज्ञापन
a man died in road side accident
सोनीपत। जीटी रोड पर मुरथल के पास अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। गांव मुरथल का रहने वाला रवि बाइक लेकर घर से निकला था। उसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों को सूचना मिली कि रवि का शव मुरथल स्थित राॅयल ढाबे के पास पड़ा है। जिस पर वह मौके पर पहुंचे और रवि को सड़क के पास गडढ़े में पड़ा पाया। उसकी बाइक भी वहीं टूटी पड़ी थी। उन्होंने पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed