फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A man allegedly blackmailed a widow and raped her after extorting money and jewellery from her on the pretext of promising her a job.

Sonipat News: नौकरी का झांसा देकर विधवा से ऐंठे रुपये व आभूषण, ब्लैकमेल कर दुष्कर्म का भी आरोप

Sat, 28 Feb 2026 03:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 28 Feb 2026 03:46 AM IST
विज्ञापन
A man allegedly blackmailed a widow and raped her after extorting money and jewellery from her on the pretext of promising her a job.
सोनीपत। शहर की रहने वाली एक विधवा ने एक युवक पर पुलिस विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर रुपये और आभूषण ऐंठने व ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने के आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने शिकायत पुलिस आयुक्त कार्यालय में दी है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़ित विधवा ने बताया कि निजामपुर के रहने वाले एक युवक ने उसे विधवाओं को सरकार की ओर से सहायता राशि मिलने और इसके लिए गरीबी रेखा का प्रमाण पत्र बनवाने का झांसा दिया। इसके लिए उसने 10 हजार रुपये लिए।
विज्ञापन

कुछ समय बाद युवक ने कहा कि उसका भाई हरियाणा पुलिस में है और उसके अधिकारियों से अच्छे संपर्क हैं। उसने पुलिस थाने में 35 हजार रुपये प्रति माह पर नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। इसके बदले में उसने चार लाख रुपये मांगे। वह उसके झांसे में आ गई और अपनी एफडी तुड़वा कर युवक को दो लाख रुपये दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद आरोपी युवक नौकरी का झांसा देकर उसे एक होटल में ले गया और जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया जिसके कारण वह बेहोशी की स्थिति में चली गई और युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

आरोप है कि युवक ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली और इसे वायरल करने डर दिखाते हुए उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी युवक ने उससे सोने और चांदी के आभूषण भी ले लिए और किसी को बताने पर जान से मरने की धमकी भी दी।
बाद में उसने हिम्मत कर अपनी आपबीती परिजनों को बताई और फिर इसकी शिकायत पुलिस आयुक्त कार्यालय में दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed