फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A gun was pointed at the woman as soon as she opened the door

Sonipat News: दरवाजा खोलते ही महिला पर पिस्तौल तानी

Wed, 16 Apr 2025 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 16 Apr 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
A gun was pointed at the woman as soon as she opened the door
गोहाना। गांव ककाना भादरी में तड़के उठने के बाद महिला ने घर का दरवाजा खोला तो बाहर खड़े व्यक्ति ने उन पर पिस्तौल तान दी। महिला की चीख निकली तो आरोपी भाग गया। सीसीटीवी में दिखाई दिया कि हथियारबंद व्यक्ति उनके घर के बाहर एक घंटे तक रहा। सदर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव ककाना भादरी निवासी जितेंद्र ने सदर थाना गोहाना पुलिस को बताया कि तड़के चार बजे उनकी पत्नी ने उठकर दरवाजा खोला था। अक्सर वह स्वयं या बेटा ही दरवाजा खोलते हैं, लेकिन रात को खेत में गेहूं की कटाई करने के चलते उनकी आंख नहीं खुली तो उनकी पत्नी ने दरवाजा खोला। दरवाजा खोलते ही उनकी पत्नी को गेट के पास एक व्यक्ति खड़ा मिला। उसने उनकी पत्नी के पेट पर पिस्तौल अड़ा दी। इस पर उनकी पत्नी चीखने लगी। चीख सुनकर वह बाहर दौड़े तो व्यक्ति हथियार सहित दीवार फांद कर भाग गया। उन्होंने घर के अंदर लगे सीसीटीवी की जांच की तो पता चला कि व्यक्ति करीब एक घंटे तक उनके घर के बाहर था। उसने उनके घर में बैठकर धूम्रपान भी किया।
विज्ञापन

जितेंद्र का आरोप है कि उनका पड़ोस में एक परिवार से मतभेद चल रहा है। जब भी गवाही का समय आता है तो धमकी दी जाती है। अब 24 अप्रैल को मामले में गवाही होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके परिवार पर एससी-एसटी एक्ट लगवाने की धमकी देते हैं। उनमें एक होमगार्ड भी शामिल है, जिस पर उन्हें शक है। पुलिस ने उनके बयान पर आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed