फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A group of farmers left for Khanauri border from Sonipat

Sonipat News: सोनीपत से खनौरी बॉर्डर रवाना हुआ किसानों का जत्था

Fri, 20 Dec 2024 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 20 Dec 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
A group of farmers left for Khanauri border from Sonipat
फोटो 16- सोनीपत के रेलवे स्टेशन से खनौरी रवाना होने के लिए पहुंचा भारतीय किसान पंचायत का जत्था।
सोनीपत। भारतीय किसान पंचायत का एक जत्था वीरवार को खनौरी बॉर्डर के लिए रवाना हुआ। किसान नेता छतर सिंह जाहरी के नेतृत्व में सोनीपत रेलवे स्टेशन पहुंचे किसानों ने ट्रेन में सवार होने से पहले किसान-मजदूर एकता जिंदाबाद के नारे लगाए। किसान खनौरी बॉर्डर पर पहुंच किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के बेहतर स्वास्थ्य की कामना करेंगे।
विज्ञापन


छतर सिंह जाहरी ने बताया कि किसानों को फसल पर एमएसपी की गारंटी कानून के लिए 24 दिन से अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की हालत बिगड़ गई है। वीरवार को सुबह वह अचानक बेहोश हो गए थे। इसे देखते हुए सोनीपत से उनकी अध्यक्षता में भारतीय किसान पंचायत का एक जत्था खनौरी बॉर्डर के लिए रवाना हुआ है। वहां पहुंचने के बाद शुक्रवार सुबह खनौरी बाॅर्डर पर जगजीत सिंह डल्लेवाल के स्वास्थ्य की कामना करेंगे और 24 घंटे के लिए खाने का अनशन करेंगे। छतर सिंह जाहरी ने बताया कि किसानों की मुख्य तीन मांगे हैं, जिसमें पहली एमएसपी की कानूनी गारंटी दी जाए। दूसरा मजदूर किसानों का कर्ज माफ किया जाए और तीसरी मांग लखीमपुर खिरी में शहीद चार किसान व एक पत्रकार को न्याय दिलाया जाए शामिल रही। इनके अलावा भी कई अन्य मांगे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी यह मांगे पूरी नहीं होती, तब तक मजदूर किसान अपनी मांगों के लिए आंदोलन जारी रखेंगे। जत्थे में बड़ी संख्या में किसान शामिल रहे।

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन की स्टाफ पार्किंग में खड़ी दूध सप्लाई करने वाली बाइक। संवाद

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन की स्टाफ पार्किंग में खड़ी दूध सप्लाई करने वाली बाइक। संवाद

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन की स्टाफ पार्किंग में खड़ी दूध सप्लाई करने वाली बाइक। संवाद

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन की स्टाफ पार्किंग में खड़ी दूध सप्लाई करने वाली बाइक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed