{"_id":"6a50e5550af2f1bd8b0e3a91","slug":"a-golden-opportunity-for-national-recognition-for-innovators-apply-by-october-31-sonipat-news-c-197-1-snp1003-156723-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: नवाचारकर्ताओं के लिए राष्ट्रीय पहचान का सुनहरा अवसर, 31 अक्तूबर तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: नवाचारकर्ताओं के लिए राष्ट्रीय पहचान का सुनहरा अवसर, 31 अक्तूबर तक करें आवेदन
Sat, 11 Jul 2026 02:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 11 Jul 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। उपायुक्त नेहा सिंह ने नवाचारकर्ताओं, किसानों, कारीगरों, विद्यार्थियों, स्टार्टअप उद्यमियों, वैज्ञानिक सोच रखने वाले युवाओं व पारंपरिक ज्ञान के धनी व्यक्तियों से हनी बी नेटवर्क क्रिएटिविटी एंड इन्क्लूसिव इनोवेशन अवाॅर्ड्स-इंडिया (एचबीएनसीआरआईआईए-इंडिया 2025-26) में भाग लेने की अपील की है।
यह प्रतियोगिता जमीनी स्तर पर विकसित नवाचारों और समाजोपयोगी रचनात्मक समाधानों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का एक उत्कृष्ट अवसर है। उपायुक्त ने बताया कि हनी बी नेटवर्क एवं गुजरात ग्रासरूट्स इनोवेशंस ऑगमेंटेशन नेटवर्क (जीआईएएन) द्वारा गुजरात एनर्जी ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन (जीईटीसीओ) के सहयोग से यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता होगी।
इसका उद्देश्य देशभर में मौजूद प्रतिभाशाली नवाचारकर्ताओं और पारंपरिक ज्ञान के संरक्षकों की पहचान कर उन्हें प्रोत्साहित करना है। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले नवाचारकर्ताओं को क्रमशः 5 लाख रुपये, 3 लाख रुपये और 2 लाख रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त 12 चयनित प्रतिभागियों को 50-50 हजार रुपये के प्रशंसा पुरस्कार भी दिए जाएंगे। उन्होंने विभागाध्यक्षों, शिक्षण संस्थानों, पंचायतों, स्वयं सहायता समूहों, गैर-सरकारी संगठनों व नागरिकों का आह्वान किया कि वे अपने क्षेत्र के नवाचारकर्ताओं एवं पारंपरिक ज्ञान रखने वाले व्यक्तियों को इस राष्ट्रीय अभियान से जोड़ने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
इससे जिले की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल सके। इच्छुक प्रतिभागी 31 अक्टूबर, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन, पात्रता एवं विस्तृत दिशा-निर्देश https://gian.org/awards/#hbncriia-india-2025-26 पर उपलब्ध हैं।
इसके अलावा www.gian.org पर भी प्रतियोगिता संबंधी विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है। अधिक जानकारी के लिए hbncriia-india@ gian.org पर ई-मेल या +91-6353 549783 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
यह प्रतियोगिता जमीनी स्तर पर विकसित नवाचारों और समाजोपयोगी रचनात्मक समाधानों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का एक उत्कृष्ट अवसर है। उपायुक्त ने बताया कि हनी बी नेटवर्क एवं गुजरात ग्रासरूट्स इनोवेशंस ऑगमेंटेशन नेटवर्क (जीआईएएन) द्वारा गुजरात एनर्जी ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन (जीईटीसीओ) के सहयोग से यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन
इसका उद्देश्य देशभर में मौजूद प्रतिभाशाली नवाचारकर्ताओं और पारंपरिक ज्ञान के संरक्षकों की पहचान कर उन्हें प्रोत्साहित करना है। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले नवाचारकर्ताओं को क्रमशः 5 लाख रुपये, 3 लाख रुपये और 2 लाख रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त 12 चयनित प्रतिभागियों को 50-50 हजार रुपये के प्रशंसा पुरस्कार भी दिए जाएंगे। उन्होंने विभागाध्यक्षों, शिक्षण संस्थानों, पंचायतों, स्वयं सहायता समूहों, गैर-सरकारी संगठनों व नागरिकों का आह्वान किया कि वे अपने क्षेत्र के नवाचारकर्ताओं एवं पारंपरिक ज्ञान रखने वाले व्यक्तियों को इस राष्ट्रीय अभियान से जोड़ने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
इससे जिले की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल सके। इच्छुक प्रतिभागी 31 अक्टूबर, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन, पात्रता एवं विस्तृत दिशा-निर्देश https://gian.org/awards/#hbncriia-india-2025-26 पर उपलब्ध हैं।
इसके अलावा www.gian.org पर भी प्रतियोगिता संबंधी विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है। अधिक जानकारी के लिए hbncriia-india