फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A fire broke out in a moving container on NH-44, the driver saved his life by jumping

एनएच-44 पर चलते कंटेनर में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

Sat, 09 Apr 2022 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
A fire broke out in a moving container on NH-44, the driver saved his life by jumping
एनएच-44 पर कुमासपुर के पास कंटेनर में लगी। संवाद - फोटो : Sonipat
नेशनल हाईवे एनएच-44 पर गांव कुमासपुर के पास अचानक चलते कंटेनर में आग लग गई। चालक ने कंटेनर को सड़क किनारे खड़ा किया और बाहर कूदकर जान बचाई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने अग्निशमन विभाग को जानकारी दी। जिस पर अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कंटेनर ढांचा बन चुका था।
विज्ञापन

दिल्ली निवासी संजीव शर्मा के कंटेनर पर यूपी का बबलू यादव चालक है। बबलू शुक्रवार दोपहर बाद कंटेनर को लेकर दिल्ली से गन्नौर के लिए चला था। जब वह गांव कुमासपुर के पास पहुंचा तो कंटेनर के टायर में अचानक ब्लास्ट हो गया। उसने देखा कि कंटेनर के टायरों में आग लगी हुई है। उसने तुरंत कंटेनर को सड़क के किनारे खड़ा किया और कूद गया। उसके देखते ही देखते अचानक आग भड़क गई, जिससे कंटेनर के इंजन व अन्य हिस्से को भी अपनी चपेट में ले लिया। उसने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। जिस पर अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया। सूचना के बाद पुलिस व अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक कंटेनर बुरी तरह जलने से ढांचा बन चुका था।
विज्ञापन

छाया रहा धुएं का गुबार
कंटेनर में आग लगे से आसपास व आसमान में धुएं का गुबार छाया रहा। वहां आसपास लोगों की भीड़ जमा रही। जिसे हटाने में पुलिस को भी मशक्कत करनी पड़ी। आग से आसपास के क्षेत्र में काफी दूर तक धुआं फैल गया था। जिससे वाहन चालकों को भी परेशानी हुई। आग पर काबू पाने के बाद ही वाहन चालकों को राहत मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed