फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A farmer brought sugarcane at the beginning of the crushing season.

Sonipat News: पेराई सत्र के शुभारंभ पर एक किसान लाया गन्ना

Thu, 23 Nov 2023 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 23 Nov 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
A farmer brought sugarcane at the beginning of the crushing season.
फोटो 26. सोनीपत के सहकारी चीनी मिल में पेराई सत्र के शुभारंभ पर कैन मशीन में गन्ना डालते मुख्या
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। कामी रोड स्थित द सोनीपत सहकारी चीनी मिल में वीरवार को सांसद रमेश कौशिक ने बटन दबाकर पेराई सत्र का शुभारंभ किया, मगर दो मिनट के बाद ही कांटे को रोकना पड़ा। कांटे पर पेराई सत्र को सुचारू रूप से चलाने के लिए गन्ना नहीं पहुंचा।
मिल प्रबंधन ने गन्ना उत्पादकों को 30 हजार क्विटंल की पर्ची जारी की गई थी, मगर एक ही किसान बुग्गी में गन्ना लेकर पहुंचा। आगामी दो दिन में यार्ड में करीब 15000 हजार क्विंटल गन्ना आने की उम्मीद है। इसके बाद से पेराई सत्र को सुचारु रूप से चलाने में मिल प्रबंधन को आसानी होगी।
विज्ञापन

हर साल मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ नवंबर के दूसरे सप्ताह में किया जाता था, लेकिन कारखाने में मरम्मत का काम धीमी गति से होने व त्योहारी सीजन में गन्ना उत्पादकों के सामने मजदूर की समस्या के चलते पेराई सत्र की शुरुआत देरी से हो सकी। यार्ड में गन्ना न होने के चलते पेराई सत्र को आगामी आदेश तक रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि सोनीपत की चीनी मिल लगातार विकास की ओर अग्रसर है। उनका लक्ष्य है कि यह मिल प्रदेश की नंबर-1 बने। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वह मिल में साफ-सुथरा व ताजा गन्ना लेकर आएं, ताकि उत्पादन क्षमता को बल मिले। मिल में किसानों को भी हर प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। इस दौरान नगराधीश पूजा कुमारी, प्रबंध निदेशक संजय कुमार, भाजपा एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा मौजूद रहे।

मिल की प्रतिदिन 22 हजार क्विंटल की क्षमता, पंजीकृत है 1892 गन्ना उत्पादक

पेराई सत्र के दौरान 32 लाख क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पिछले वर्ष 30 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई से तीन लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया था। उन्होंने बताया कि वर्तमान में मिल की पेराई क्षमता 22 हजार क्विंटल प्रतिदिन है। इस समय मिल के पास 1892 किसान पंजीकृत हैं, जिन्होंने अपने खेतों में गन्ना बो रखा है।


किसानों को सांसद ने किया पुरस्कृत
सांसद रमेश कौशिक ने गन्ना उत्पादक किसानों को पुरस्कार प्रदान किया। विशेष रूप से मेहंदीपुर के किसान महेंद्र सिंह को सम्मानित किया गया, जिन्होंने सत्र 2022-23 के अंतर्गत मिल में सर्वाधिक गन्ने (22064.30 क्विंटल) की आपूर्ति की थी। वर्ष 2022-23 के तहत खरीद केंद्र पर सर्वाधिक गन्ना आपूर्ति करने वाले किसान बेगा के यूनिस अली को भी सम्मानित किया गया जो 9102.40 क्विंटल गन्ना लेकर आए। इस सत्र में मिल में सबसे पहले गन्ना लेकर आने वाले कुराड़ के किसान सोमबीर को भी सम्मानित किया गया।

फोटो 26. सोनीपत के सहकारी चीनी मिल में पेराई सत्र के शुभारंभ पर कैन मशीन में गन्ना डालते मुख्या

फोटो 26. सोनीपत के सहकारी चीनी मिल में पेराई सत्र के शुभारंभ पर कैन मशीन में गन्ना डालते मुख्या

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed