{"_id":"69ebc691ce9d94a6c404ead0","slug":"a-factory-manufacturing-counterfeit-products-was-raided-and-a-large-quantity-of-goods-was-recovered-sonipat-news-c-197-1-snp1015-152958-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: नकली उत्पाद बनाने की फैक्टरी पर छापा, भारी मात्रा में सामान बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: नकली उत्पाद बनाने की फैक्टरी पर छापा, भारी मात्रा में सामान बरामद
Sat, 25 Apr 2026 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 25 Apr 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
फोटो :: सोनीपत के गांव अटेरना स्थित फैक्टरी में छापा डालकर जांच करती टीम। संवाद
सोनीपत। गांव अटेरना में नकली उत्पाद बनाने की फैक्टरी पर कुंडली थाना पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा डाला है। टीम को बिना लाइसेंस संचालित इकाई से इनो, हार्पिक, लाइजोल, फेवीक्विक और कोलिन जैसे उत्पाद, पैकिंग सामग्री व मशीनें मिलीं। मामले में संबंधित कंपनी के विधिक सलाहकार की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
अधिवक्ता मृणाल अग्रवाल ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि उन्हें हेलियन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, रेकिट बेंकिजर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और पिडिलाइट इंडस्ट्रीज लिमिटेड की ओर से अधिकृत किया गया है। उन्होंने बताया कि गांव अटेरना में राज सिंह व अन्य अवैध फैक्टरी चलाकर कंपनियों के नकली उत्पाद तैयार कर रहे हैं।
शिकायत के आधार पर कुंडली थाना प्रभारी सेठी मलिक, खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. बिरेंद्र सिंह व आयुष विभाग के डॉ. रामावतार सिंह की टीम के साथ संयुक्त छापा डाला। मौके पर जांच के दौरान आरोपी राज सिंह नकली इनो, हार्पिक, लाइजोल, कोलिन और फेवीक्विक जैसे उत्पादों के साथ पकड़ा गया।
विज्ञापन
इनो के 29,748 नकली पैकेट, हजारों पैकिंग सामग्री, करीब 200 किलोग्राम पैकिंग रोल, हार्पिक के विभिन्न आकार के हजारों डिब्बे, कोलिन, लाइजोल और फेवीक्विक के नकली उत्पादों के हजारों पीस बरामद किए। इसके अलावा फैक्टरी में चार मशीनें भी मिलीं, जिनसे इन उत्पादों का निर्माण किया जा रहा था। सभी बरामद सामान को संबंधित अधिकारियों ने नमूने लेकर सील कर दिया गया है।
पुलिस ने मामले में कॉपीराइट अधिनियम व धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की है। प्रारंभिक पूछताछ में माल दिल्ली व हिमाचल के सोलन से लाने की बात कही गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।