{"_id":"64e50d7b3938d4e7dd0c2717","slug":"a-factory-caught-three-one-employee-was-not-found-sonipat-news-c-197-1-snp1002-4894-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: एक फैक्टरी ने तीन को चपेट में लिया, एक कर्मचारी का नहीं चला पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: एक फैक्टरी ने तीन को चपेट में लिया, एक कर्मचारी का नहीं चला पता
Wed, 23 Aug 2023 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 23 Aug 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
फोटो :23: बड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में लगी आग के बाद फैला धुएं का गुबार व काबू पाने
गन्नौर। बड़ी औद्योगिक क्षेत्र के फेज-1 स्थित साई एग्जिम केमिकल फैक्टरी में मंगलवार को अचानक आग लग गई। इससे फैक्टरी में रखे गैस सिलिंडर धमाके के साथ फटने लगे। सूचना के बाद पहुंची अग्निशमन की 25 गाड़ियों ने छह घंटे में आग पर काबू पाया। आग पास की तीन अन्य फैक्टरियों में भी पहुंच गई। इसके अलावा साई एग्जिम फैक्टरी का एक कर्मी लापता है।
साई एग्जिम फैक्टरी में पॉलिएस्टर रेजिन बनता है। श्रमिक के दुर्गा प्रसाद ने बताया कि सुबह 11 बजे बिजली जाने पर जनरेटर चलाया गया तो शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी पास में रखे केमिकल में गिर गई। इससे उसमें आग लग गई। फैक्टरी से कर्मचारियों को बाहर निकाला गया। फैक्टरी में लगी आग ने साथ लगती 39 नंबर सोडा फैक्टरी व उसके पीछे स्थित 54 नंबर काव्या इंटरप्राइजेज व 53 नंबर रूबी इंडस्ट्रीज को भी अपनी चपेट में ले लिया।
सूचना मिलने के बाद आग बुझाने के लिए गन्नौर के अलावा जिले के अलग-अलग क्षेत्र से 16, पानीपत से 3, रोहतक से 3 व झज्जर से 3 दमकल की गाड़ियां बुलाई गईं। दमकल की 25 गाड़ियों ने छह घंटे में शाम पांच बजे आग पर नियंत्रण पाया, पर अभी भी वह धधक रही है।
विज्ञापन
रखरखाव विभाग के कर्मी के अंदर होने का अंदेशा
फैक्टरी में रखरखाव (मेंटेनेंस) विभाग के कर्मी नफीस (50) का पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि वह बाहर नहीं आए। सूचना मिलने के बाद घरवाले मौके पर आकर उनके मोबाइल फोन पर संपर्क किया, पर नहीं हो सका। नफीस की जली हुई बाइक फैक्टरी से निकाल ली गई है। आग धधकने के कारण अभी फैक्टरी के अंदर ढूंढा नहीं जा सका है। नफीस यूपी के जिला बागपत के गांव खेड़ा हटाना से आते थे।
धमाकों ने तोड़े साथ लगती फैक्ट्रियों के शीशे
फैक्टरी में लगातार हो रहे धमाकों से आसपास के फैक्ट्रियों के शीशे टूट गए। फैक्टरी से करीब 25-30 धमाके हुए। सिलिंडरों के टुकड़े हवा में उड़कर काफी दूर तक गिरे। इससे नेशनल वेयरहाउस की फाइबर की छत क्षतिग्रस्त हो गई।
बड़ी दमकल केंद्र में पानी की व्यवस्था नहीं
फैक्टरी में लगी आग को बुझाने दमकल की 25 गाड़ियां पहुंची थीं, लेकिन बार-बार पानी खत्म होने की वजह से उन्हें बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर लगे पंपों से पानी भरकर लाना पड़ रहा था। बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में खुले नए दमकल केंद्र में पानी की व्यवस्था नहीं है। पंप में खराबी होने के चलते वहां से पानी नहीं भरा जा रहा था।
आग पर नियंत्रण पाने के बाद फैक्टरी का निरीक्षण किया जाएगा। लापता नफीस की तलाश करेंगे। इसके साथ ही फैक्टरी में सुरक्षा उपकरणों को लेकर भी जांच की जाएगी। अगर आग पर काबू पाने वाले सुरक्षा उपकरण नहीं मिले तो फैक्टरी संचालक व संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. निर्मल नागर, एसडीएम।