फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A drop of donated blood can save someone's precious life: Gaur

दान की गई रक्त की बूंद बचा सकती है किसी का अनमोल जीवन : गौड़

Sun, 17 Nov 2024 07:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 17 Nov 2024 07:19 PM IST
विज्ञापन
A drop of donated blood can save someone's precious life: Gaur
सोनीपत। अमर उजाला फाउंडेशन ने मां भारती रक्तवाहिनी व गोल्डी जिम के सहयोग से रविवार को गोहाना रोड पर छोटू राम चौक स्थित जिम में रक्तदान शिविर लगाया गया।
विज्ञापन

शिविर में 72 लोगों ने रक्तदान किया, ताकि समय पर जरूरतमंदों की जान बचाकर मानवता का धर्म निभाया जा सके। शिविर में नागरिक अस्पताल की रक्तकोष टीम ने अपना सहयोग दिया। यह मां भारती रक्तवाहिनी संस्था का 179वां रक्तदान शिविर रहा। शिविर में संस्था के अध्यक्ष विपिन कुमार ने 49वीं बार रक्तदान किया। गोल्डी जिम के संचालक गोल्डी शौनक ने युवाओं में रक्तदान की अलख जगाई। मां भारती रक्तवाहिनी के संरक्षक पूर्णमल गौड़ ने कहा कि दान की गई रक्त की दो बूंद किसी का अनमोल जीवन बचा सकती है। संस्था के प्रधान विपिन कुमार गौड़ व सचिव प्रेम गौतम ने रक्तदान करने वालाें को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed