फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A confluence of faith in Roorkee village today, a fair will be held at Dadi Bhada temple

Sonipat News: रुड़की गांव में आस्था का संगम आज, दादी भदा मंदिर पर लगेगा मेला

Sat, 31 Jan 2026 12:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
A confluence of faith in Roorkee village today, a fair will be held at Dadi Bhada temple
18...गांव रूड़की में सती दादी भदा की याद लगने वाले भंडारे में श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद तैयार क - फोटो : हटवा गांव में पीड़ित परिवार से बात करते भाजपा नेता आशीष तिवारी।
रोहतक। गांव रुड़की में माही चौदस यानी 31 जनवरी को दादी भदा सती के मंदिर पर काफी संख्या में श्रद्धालु जुटेंगे। मंदिर परिसर में विशाल भंडारा व मेला लगाया जाएगा। हुड्डा गोत्र में दादी भदा सती के प्रति मान्यता है। गोत्र से जुड़े हुए सभी गांव के श्रद्धालु मंदिर में आकर अपनी मनोकामना मांगते हैं।
विज्ञापन

दादी भदा सती के मंदिर गांव रुड़की, आसन, किलोई, मुंगान व घुसकानी में भी स्थापित हैं। आज से 721 वर्ष पहले बसे गांव रुड़की में हुड्डा गोत्र की प्रसिद्ध व बड़ी मान्यता सती दादी भदा की याद में मेला व भंडारा लगाया जाएगा।
विज्ञापन

इस सात हजार से ज्यादा जनसंख्या वाले गांव में 3000 से ज्यादा घरों में गूगल धूप से धूमणी भी दी जाएगी ताकि गांव के पशु धन और मनुष्यों का स्वास्थ्य ठीक रहे। गांव के घरों में खीर या अन्य पकवान बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव रुड़की के जो लोग अपनी नौकरी या व्यवसाय के चलते दूसरे प्रदेशों में बसे हुए हैं, वह भी इस दिन आकर मंदिर में पूजा अर्चना करते हैं।

ये है इतिहास
गांव निवासी जाट कॉलेज के सहायक प्रोफेसर डॉ. जसमेर सिंह ने बताया कि जनश्रुति के अनुसार हुड्डा गोत्र के दादा की शादी राजस्थान के गांव काशीबघोड़ा में हुई थी। शादी के बाद जब वे अपनी पत्नी भदा को लेकर आ रहे थे तो रास्ते में जंगलों में कुछ लोगों ने उनका वध कर दिया। इस घटना के बाद दादी भदा अपने पति के साथ वहीं सती हो गई। पति के प्रति ऐसी श्रद्धा के चलते वह लोगों के लिए आस्था का केंद्र बन गई।


एक क्विंटल गुगल सामग्री का होगा प्रयोग
दादी भदा मंदिर में हवन यज्ञ के साथ एक क्विंटल से ज्यादा गुगल धूप का प्रयोग होगा। युवाओं की टोली बनाकर प्रत्येक घर में गुगल धूप की धूमणी देंगे। दुल्हन शादी के बाद पहली बार गांव आती है तो वह दादी के मंदिर में आशीर्वाद प्राप्त करने जरूर आती है।

18...गांव रूड़की में सती दादी भदा की याद लगने वाले भंडारे में श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद तैयार क

18...गांव रूड़की में सती दादी भदा की याद लगने वाले भंडारे में श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद तैयार क- फोटो : हटवा गांव में पीड़ित परिवार से बात करते भाजपा नेता आशीष तिवारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed