फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A committee was formed to investigate the allegations against the Sarpanch

Sonipat News: सरपंच पर लगे आरोपों की जांच करने के लिए कमेटी गठित की

Wed, 19 Mar 2025 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 19 Mar 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
A committee was formed to investigate the allegations against the Sarpanch
गन्नौर। गांव खेड़ी तगा के सरपंच की ओर से गांव की महिला के मकान निर्माण में भेदभाव करने व विकास कार्यों में अनियमितता बरतने के आरोप की जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी पूनम चंदा के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम सरपंच पर लगे आरोपों की जांच करेगी।
विज्ञापन

जांच कमेटी में पंचायत विभाग के कार्यवाहक एसईपीओ, एसडीओ, जेई व ग्राम सचिव को शामिल किया गया है। कमेटी तीन दिन में जांच पूरी कर इसकी रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय को सौंपेगी। वहीं मंगलवार को बीडीपीओ पूनम चंदा ने भी गांव खेड़ी तगा में पहुंचकर पात्र महिला से मिलने के अलावा विभिन्न जगहों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बीडीपीओ ने बताया कि जांच कमेटी का गठन किया गया है। जांच में शामिल होने के लिए सरपंच को भी निर्देश दिए गए हैं। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट उपायुक्त को दी जाएगी। जिसके आधार पर उपायुक्त अगला निर्णय लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed