{"_id":"5f6a48578ebc3ede2d1888e6","slug":"a-car-collided-with-a-roadside-car-the-car-bounced-off-an-electric-pole-500-families-suffered-power-failure-sonipat-news-rtk574852894","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे खड़ी कार में मारी टक्कर, कार उछलकर विद्युत पोल से टकराई, 500 परिवारों की बिजली हुई गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क किनारे खड़ी कार में मारी टक्कर, कार उछलकर विद्युत पोल से टकराई, 500 परिवारों की बिजली हुई गुल
विज्ञापन
कार की टक्कर से टूटा विद्युत पोल।
- फोटो : Sonipat
सोनीपत। मॉउल टाउन स्थित वैक्सन कॉलोनी में सोमवार की देर रात को नशे में धुत कार सवार युवकों ने गली में खड़ी एक कार को टक्कर मार दी। जिससे वह कार बिजली खंभे से जा टकराई और खंभा टूट गया। इसके बाद कॉलोनी के करीब 500 घरों की बिजली गुल हो गई। जिस कारण इन परिवारों को रातभर गर्मी के कारण परेशान होना पड़ा।
वैक्सन कॉलोनी के लोगों का कहना है कि इससे पहले भी कॉलोनी में तेज गति से कार दौड़ाने के कई मामले सामने आ चुके हैं। एक सप्ताह पहले ही एक तेज गति कार ने एक बस में जोरदार टक्कर मार दी थी जो सड़क किनारे खड़े पेड़ों में घुस गई थी। सोमवार की रात में भी चार युवक एक कार को तेज गति से दौड़ा रहे थे। इसी बीच उनकी कार सड़क किनारे खड़ी एक इंडिगो कार से टकरा गई। इंडिगो कार में टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह उछलकर सामने विद्युत पोल से टकरा गई। इससे विद्युत पोल कार पर गिर गया। तेज आवाज होने पर लोग घरों से बाहर निकल आए। इसके बाद लोगों ने पोल के टूटने से बिजली बाधित होने की जानकारी बिजली निगम को दी। मंगलवार दोपहर को कर्मचारियों ने पोल को बदलकर बिजली आपूर्ति शुरू कराई।
कार में टक्कर मारने के मामले में लोगों में आपस में फैसला हो गया है। विद्युत पोल टूटने की जानकारी किसी ने नहीं दी है। कोई शिकायत आएगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- महेश कुमार शर्मा, एसआई, चौकी प्रभारी मॉडल टाउन।