फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A bullet was fired at the father, when the wife touched the pistol in defense, the innocent son got hit.

Sonipat News: पिता पर चलाई गोली, पत्नी ने बचाव में पिस्तौल को हाथ मारा तो मासूम बेटे को लगी

Wed, 17 Apr 2024 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 17 Apr 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
A bullet was fired at the father, when the wife touched the pistol in defense, the innocent son got hit.
सोनीपत के गांव लाठ में मासूम बेटे को गोली मारने के मामले में गिरफ्तार आरोपी सीआईए टीम के साथ। स
गोहाना। गांव लाठ में डेढ़ साल के मासूम को गोली लगने के मामले में पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी गांव लाठ निवासी अजय है। पुलिस का कहना है कि आरोपी पिता के साथ झगड़ा कर रहा था। उसने झगड़े में पिता को गोली मारने की कोशिश की तो उसकी पत्नी ने हाथ मार दिया। जिससे गोली उनके बेटे को लग गई थी। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


गोहाना सदर थाना में नियुक्त एएसआई नीरज ने पुलिस को बताया था कि 12 अप्रैल को जानकारी मिली थी कि गांव लाठ में डेढ़ साल के बच्चे अयांश पुत्र अजय को गोली लगी है। उसे बीपीएस खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां पर बच्चे के साथ उनकी मां हिमांशी और दादा जोरा सिंह मिले थे। उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी थी। पुलिस जांच में पता लगा था कि गोली पिता अजय ने मारी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ में पता लगा था कि युवक का अपने पिता से झगड़ा था। जिसमें वह पिता को गोली मारने की कोशिश करने लगा तो पत्नी ने पिस्तौल को हाथ मार दिया। जिससे गोली बेटे अयांस के हाथ में जाकर लगी थी। पुलिस के अनुसार आरोपी अजय का पहले आपराधिक रिकार्ड रहा है। उस पर चोरी, लूट व अवैध शस्त्र अधिनियम के दो मुकदमों समेत चार मुकदमे दर्ज है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed