फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A bullet was fired at a young man in a feud, he narrowly escaped.

Sonipat News: रंजिशन युवक पर चलाई गोली, बाल-बाल बचा

Mon, 15 Apr 2024 10:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 15 Apr 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
A bullet was fired at a young man in a feud, he narrowly escaped.
खरखौदा। गांव सिसाना-2 में नकाबपोश हमलावर ने एक युवक पर गोली चला दी। गनीमत रही गोली उन्हें नहीं लगी। युवक के भाई का आरोप है कि रंजिशन उन पर हमला किया गया है। पुलिस ने भाई के बयान पर नकाबपोश सहित पांच युवकों पर हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सिसाना-2 निवासी भरपूर ने बताया कि वह रविवार को परिवार के साथ घर पर थे। रात करीब 10 बजे दरवाजे पर किसी ने दस्तक दी तो उन्होंने जाकर दरवाजा खोला। भरपूर का कहना है कि गेट पर गांव के ही राहुल, निशु, विक्कू व भोला एक नकाबपोश युवक के साथ खड़े थे। उनके दरवाजा खोलते ही वह बोले कि अपने भाई सुखपाल को बुला दो, उन्हें गोली मारनी है। वह कुछ समझ पाते इससे पहले ही उनके भाई भी घर से गेट पर आकर खड़ा हो गए और तभी चारों ने एक सुर में कहा कि आ गया सुखपाल मार दे गोली। जिसके बाद पांचवें नकाबपोश युवक ने गोली चला दी। जिससे उनके भाई बाल-बाल बच गए और उन्होंने किसी प्रकार से उन्हें बचाने के लिए गेट बंद करते हुए सुखपाल को घर के अंदर गए। जिसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। भरपूर ने बताया कि आरोपी एक माह पहले उनके पड़ोसी राकेश के साथ विक्कू, निक्कू ने अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की थी। जिसमें उनके भाई सुखपाल ने ऐसा करने से रोका था, जिसकी रंजिश रखते हुए ही उनके भाई पर अब जानलेवा हमला किया गया है। शिकायत पर पुलिस ने पांच युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed