{"_id":"6802aaa39453f2599b00bd97","slug":"a-bike-rider-died-after-colliding-with-a-dumper-parked-on-the-road-sonipat-news-c-197-1-snp1001-135401-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सड़क पर खड़े डंपर में टकराने से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सड़क पर खड़े डंपर में टकराने से बाइक सवार युवक की मौत
Sat, 19 Apr 2025 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 19 Apr 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। नेशनल हाईवे-44 पर कुमासपुर स्थित फ्लाईओवर के ऊपर खड़े इंटरलॉकिंग टाइल्स से भरे डंपर में टकराने से सीएनजी स्टेशन कर्मी की मौत हो गई। युवक रात को ड्यूटी खत्म करने के बाद घर लौट रहा था। पुलिस ने युवक के चाचा के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पानीपत के गांव चमराडा निवासी जसमेर ने पुलिस को बताया कि उनका भतीजा अनमोल (21) सोनीपत के सेक्टर-7 स्थित सीएनजी स्टेशन पर काम करता था। वह वीरवार रात करीब 8 बजे ड्यूटी खत्म करने के बाद बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। जब वह एनएच-44 पर कुमासपुर चौक पर स्थित फ्लाईओवर पर पहुंचा तो सड़क पर खड़े डंपर से टकरा गया। डंपर में इंटरलॉकिंग टाइल्स भरी हुई थी। उसका एक टायर निकला हुआ था। डंपर फ्लाईओवर सड़क के ऊपर खड़ा था। उसके पीछे संकेतक नहीं रखा था और न ही रिफ्लेक्टर लगा था। इससे उनका भतीजा डंपर में टकरा गया। हादसा डंपर मालिक की लापरवाही से हुआ है। वह अपने भतीजे को लेकर नागरिक अस्पताल गया, मगर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना के बाद पहुंची बहालगढ़ थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने जसमेर के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।