{"_id":"67ddb973691d7fe10309958e","slug":"a-bag-full-of-cash-and-two-mobile-phones-stolen-from-amritsar-express-sonipat-news-c-197-1-snp1001-134016-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: अमृतसर एक्सप्रेस में नकदी से भरा बैग, दो मोबाइल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: अमृतसर एक्सप्रेस में नकदी से भरा बैग, दो मोबाइल चोरी
Sat, 22 Mar 2025 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 22 Mar 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। अमृतसर एक्सप्रेस में सफर कर रहे युवक का बैग चोरी हो गया। बैग में पांच हजार रुपये, दो मोबाइल और कागजात थे। पीड़ित ने मामले की शिकायत राजकीय रेलवे पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पंजाब के पटियाला जिले के एसएसटी नगर निवासी अजीत सिंह ने राजकीय रेलवे पुलिस पटियाला को शिकायत दी थी कि वह 14 फरवरी को अमृतसर एक्सप्रेस में परिवार के साथ उत्तर प्रदेश के झांसी से पटियाला लौट रहे थे। तड़के पौने पांच बजे जब ट्रेन सोनीपत स्टेशन पर पहुंची तो उनका बैग चोरी मिला। बैग में दो मोबाइल, पांच हजार रुपये, आधार कार्ड व मोबाइल चार्जर था। उन्होंने शक जताया कि एक युवक उनके पास घूम रहा था। उन्हें शक है कि उसी ने बैग चोरी किया है। पटियाला जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर अंबाला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भिजवा दिया। जहां से शून्य एफआईआर सोनीपत जीआरपी के पास भेजी गई। अब जीआरपी सोनीपत ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।