फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A 70-year-old woman was murdered in a dispute over wood theft.

Sonipat News: लकड़ी चोरी के विवाद में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हुई थी हत्या

Thu, 22 Jan 2026 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 22 Jan 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
A 70-year-old woman was murdered in a dispute over wood theft.
खरखौदा। कुंडली थाना क्षेत्र की 70 वर्षीय महिला की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने महिला के गांव के हर्षित को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने लकड़ी चोरी करने के विवाद के दौरान महिला की गला दबाकर हत्या करने और बाद में शव को घसीटते हुए ड्रेन के समीप फेंकने की बात कबूली है।
विज्ञापन

कुंडली थाना के एक गांव के रहने वाले युवक ने सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि उनकी 70 वर्षीय मां रविवार शाम को चार बजे खेतों में हरा चारा लेने के लिए गई थीं मगर लौटकर नहीं आईं। काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका था। सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे बुजुर्ग का शव ड्रेन नंबर-8 के पास मिला था।
विज्ञापन

घटनास्थल खरखौदा थाना क्षेत्र का था। जांच में सामने आया कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई थी। शव अर्धनग्न अवस्था में मिलने से कई सवाल खड़े हुए थे। जिसके बाद परिजनों ने न्याय की मांग करते हुए शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को कुंडली थाना प्रभारी के समझाने पर मान गए थे।
मामले में पुलिस की तीन टीमें लगातार आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही थीं। खरखौदा एसीपी राजदीप मोर की टीम ने आरोपी हर्षित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने बताया कि मृतक महिला काफी समय से उनके खेत व आसपास से लकड़ी उठा ले जाती थी।
घटना वाले दिन भी महिला उसके खेत से लकड़ी ले रही थी। उसने विरोध किया था तो उनकी कहासुनी हो गई। हाथापाई होने पर महिला ने उस पर दरांती से हमला किया जिससे उसके हाथ पर चोट आई। इसके बाद उसने महिला का गला दबा दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घबराहट में उसने शव को पास ही स्थित ड्रेन में फेंक दिया था। आरोपी के पकड़े जाने की जानकारी की पूरे गांव में चर्चा है। ग्रामीणों ने कहा कि हत्यारोपी की पहचान हो जाने से पीडि़त परिवार को न्याय मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed