{"_id":"6a076e3dd7ad43542f05302c","slug":"a-3-increase-in-sonipat-news-c-197-1-snp1003-154047-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पेट्रोल-डीजल 3 रुपये बढ़ने से खेतों में बुआई पर पड़ेगा प्रभाव, भाड़ा बढ़ने से खाद्य सामग्री के रेट चढ़ेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पेट्रोल-डीजल 3 रुपये बढ़ने से खेतों में बुआई पर पड़ेगा प्रभाव, भाड़ा बढ़ने से खाद्य सामग्री के रेट चढ़ेंगे
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत में ओल्ड रोहतक रोड स्थित फीलिंग स्टेशन पर वाहनों में पेट्रोल डलवाते लोग। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। ईरान और अमेरिका युद्ध से उपजे तनाव के बीच केंद्र सरकार ने पेट्रोल व डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती कर आम जनता को बड़ी राहत दी थी। अब एक साथ पेट्रोल व डीजल के दामों में 3 रुपये की बढ़ोतरी कर लोगों को झटका दिया है।
जिले में शुक्रवार से पेट्रोल के दाम 95.39 से बढ़कर 98.39 रुपये व डीजल के दाम 87.84 से बढ़कर 90.84 रुपये पहुंच गए हैं। पेट्रोल-डीजल के अभी और दाम बढ़ने के भी कयास लगाए जा रहे हैं। इससे पहले 6 मई को सीएनजी के दाम 80 पैसे बढ़कर 89 रुपये प्रति किलो पहुंच गए हैं। पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़े दामों का असर लोगों की जेब पर पड़ सकता है।
जिले में 222 फिलिंग स्टेशनों का संचालन हो रहा हैं। इन विभिन्न ऑयल कंपनियों के फिलिंग स्टेशनों पर रोज अलग-अलग खपत तय है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पंपों पर 1.10 लाख लीटर पेट्रोल, 2.41 लाख लीटर डीजल, भारत पेट्रोलियम के पंपों पर 68,500 लीटर पेट्रोल व 1.80 लाख लीटर डीजल, रिलायंस के पंपों पर 25.16 लीटर पेट्रोल व 75.7 लीटर डीजल की खपत का रिकॉर्ड है।
विज्ञापन
कंपनियों की ओर से 14 मई वीरवार को इंडियन ऑयल के पंपों पर 1050 लीटर पेट्रोल, 1460 लीटर डीजल की आपूर्ति की गई है। पेट्रोल-डीजल के दाम महंगे होने से यातायात से लेकर आम आदमी की दिनचर्या संबंधी सामग्री व रसोई का बजट बिगड़ने लगेगा। डीजल के महंगे होने की वजह से ट्रांसपोर्टेशन पर सबसे ज्यादा असर पड़ता नजर आ रहा है।
ऐसे में मालभाड़ा बढ़ने से लोगों की जरूरत की सभी चीजें महंगी हो सकती हैं। तेलों के दाम बढ़ने से न केवल वाहन चलाना महंगा होगा बल्कि किराये में बढ़ोतरी हो सकती है। इससे आमजन से लेकर किसान भी प्रभावित होंगे। खेतों में बुआई पर भी प्रभाव पड़ेगा, भाड़ा बढ़ने से खाद्य सामग्री के रेट में बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है।
-- -- -- -- -- -- ट्रोल के बढ़े हुए दामों से आम आदमी की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है। रोजाना काम पर जाने वाले लोगों और किसानों का खर्च लगातार बढ़ता जा रहा है। सरकार को दामों पर नियंत्रण करना चाहिए। -मोहित पांचाल, गोहाना
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से अन्य सामान के दाम जल्द बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। इससे परिवार का गुजारा करना मुश्किल हो जाएगा। आज के दौर में वाहन के बगैर काम नहीं चलता, महंगा होने के बावजूद मजबूरी में लोगों को पेट्रोल डलवाना पड़ेगा। सरकार को चाहिए कि लोगों पर आर्थिक बोझ न डालकर उसे कम किया जाएगा। -आशीष, बाबा कॉलोनी
वर्जन
पेट्रोल-डीजल के दामों में ऊपर से ही बढ़ोतरी की गई है। सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल पर 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ाई गई दर शुक्रवार से लागू कर दी गई है। जिले में ज्यादातर पेट्रोल पंपों पर रोजाना की सप्लाई हो रही है जिसका अगले दिन वितरण किया जा रहा है। -प्रविंदर खत्री, प्रधान, पेट्रोल पंप एसोसिएशन, सोनीपत