{"_id":"6a43c9950f248db8710ad677","slug":"95-youths-received-offer-letters-during-the-job-fair-sonipat-news-c-197-1-snp1003-156235-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: जाॅब फेयर के दौरान 95 युवाओं को मिले ऑफर लेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: जाॅब फेयर के दौरान 95 युवाओं को मिले ऑफर लेटर
Tue, 30 Jun 2026 07:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 30 Jun 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
गन्नौर। राजलूगढ़ी स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जाॅब फेयर का आयोजन किया गया। जॉब फेयर में विभिन्न क्षेत्रों की 10 कंपनियों ने भाग लिया। इसमें 103 प्रशिक्षित युवाओं ने साक्षात्कार दिए जिनमें से 95 अभ्यर्थियों का चयन कर उन्हें मौके पर ही ऑफर लेटर सौंपे गए।
इंचार्ज अशोक ने कहा कि उद्योगों और रोजगार के इच्छुक युवाओं को एक मंच पर लाने के लिए आईटीआई का प्रयास सराहनीय है। इससे युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिल रहे हैं और कौशल विकास व उद्योगों की आवश्यकताओं के बीच मजबूत संबंध स्थापित हो रहा है।
उन्होंने युवाओं को सशक्त बनाने के लिए आईटीआई की प्रतिबद्धता की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी ऐसे प्रभावी आयोजन निरंतर करने की आशा जताई। इस अवसर पर आईटीआई इंचार्ज अशोक कुमार, इंस्ट्रक्टर ललित खत्री मौजूद रहे।