{"_id":"698cd7afbfc6e01d20040169","slug":"92-students-went-on-a-tour-to-surajkund-fair-sonipat-news-c-197-1-snp1001-149499-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सूरजकुंड मेले के भ्रमण पर गए 92 विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सूरजकुंड मेले के भ्रमण पर गए 92 विद्यार्थी
Thu, 12 Feb 2026 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 12 Feb 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
गोहाना। खंड के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों का अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड क्राफ्ट मेला 2026 का शैक्षणिक भ्रमण जारी है। इसमें करीब 800 बच्चों को मेले का शैक्षणिक अनुभव कराया जाएगा। बुधवार को इनमें से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोहाना के 92 विद्यार्थी और अध्यापक मेले के लिए रवाना हुए।
यह कार्यक्रम कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा के सानिध्य में चल रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया के निर्देशन और खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र सांगवान के सहयोग से विद्यार्थियों को मेले का भ्रमण कराया जा रहा है।
खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र सांगवान ने बताया कि गोहाना निर्वाचन क्षेत्र से 9 फरवरी से 15 फरवरी 2026 तक रोजाना दो बसों में लगभग 110 विद्यार्थियों और एस्कॉर्ट टीचर्स को सूरजकुंड मेला ले जाया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रोग्राम को ऑर्डिनेटर गौरव कपूर ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा और सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। बच्चों को भ्रमण की सुविधा के साथ उनके भोजन की व्यवस्था भी की जा रही है। यह भ्रमण बच्चों के लिए सीखने और समझ बढ़ाने का अच्छा अवसर साबित हो रहा है।