{"_id":"5c8bf8eebdec22146c22371c","slug":"91552677102-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन के क्षेत्र में स्वरोजगार के बेहतरीन अवसर: डा. आरसी ठाकरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन के क्षेत्र में स्वरोजगार के बेहतरीन अवसर: डा. आरसी ठाकरान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यटन के क्षेत्र में स्वरोजगार के बेहतर अवसर : डॉ. ठाकरान
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। जीवीएम गर्ल्स कालेज में इतिहास विभाग के संयोजन में वैल्यू एडिड कोर्स के समापन समारोह में प्राचार्या डॉ. ज्योति जुनेजा ने 120 छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इससे पहले दिल्ली विवि के प्रोफेसर डॉ. आरसी ठाकरान ने कहा कि पर्यटन क्षेत्र के माध्यम से विश्व में नेटवर्क स्थापित किया जा सकता है। साथ ही एक बेहतरीन स्वरोजगार स्थापित किया जा सकता है। स्वामी श्रद्धानंद कालेज दिल्ली के प्रोफेसर डॉ. दलजीत छिल्लर ने छात्राओं को पर्यटन के विभिन्न रूपों व इससे जुड़े अन्य व्यवसायों की जानकारी दी। प्राचार्या डॉ. ज्योति जुनेजा ने छात्राओं को कोर्स के महत्व से अवगत कराया। संस्था के प्रधान डॉ. ओपी परूथी ने प्रतिभागियों को पर्यटन क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान इतिहास की विभागाध्यक्ष डा. गीता आंतिल, कांता, शिवानी, खुशी व निधि तनेजा मौजूद रहे।
महिला प्रकोष्ठ ने कराया कार्यशाला का आयोजन
दूसरी ओर महिला प्रकोष्ठ के संयोजन में कालेज में कार्यशाला छात्राओं को कोरल ड्रा का प्रशिक्षण दिया गया। महिला प्रकोष्ठ प्रभारी पूजा गुलाटी के नेतृत्व में कार्यशाला में बीकॉम द्वितीय व तृतीय वर्ष की छात्राओं ने हिस्सा लिया। मुख्यातिथि अनीता शर्मा ने छात्राओं को कोरल ड्रा का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने छात्राओं को विजिटिंग कार्ड के अलावा विवाह व पार्टियों के कार्ड व फ्लैक्स बनाने का प्रशिक्षण दिया। विशेष सहायक डॉ. आशा चावला ने मुख्य अतिथि अनीता शर्मा को पौधा भेंट कर सम्मानित किया।