फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   किसी से गठबंधन की नहीं हुई कोई बात, चुनावी साल में कुछ भी संभव: ओपी चौटाला

किसी से गठबंधन की नहीं हुई कोई बात, चुनावी साल में कुछ भी संभव: ओपी चौटाला

Mon, 11 Feb 2019 12:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
किसी से गठबंधन की नहीं हुई कोई बात, चुनावी साल में कुछ भी संभव: ओपी चौटाला
किसी से गठबंधन की नहीं हुई कोई बात, चुनावी साल में कुछ भी संभव : ओपी चौटाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
राई/सोनीपत। इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि चुनावी साल में गठबंधन होते रहते हैं, लेकिन बसपा से गठबंधन टूटने के बाद उनकी किसी से कोई बात नहीं हुई है। यह जरूर है कि गठबंधन को लेकर कुछ भी संभव है और ऐसी संभावनाओं को नकारा नहीं जा सकता है। इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला जेल से फरलो पर आने के बाद दिल्ली से आते हुए राई में पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में कुछ देर के लिए रुककर इनेलो कार्यकर्ताओं से मिले।

राई रेस्ट हाउस में पहुंचने पर इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जहां उन्होंने बातचीत करते हुए कहा कि इनेलो पदाधिकारी व कार्यकर्ता मजबूती के साथ पार्टी के साथ खड़े हैं। इनेलो की सरकार आने पर सभी वर्गों का चहुंमुखी विकास किया जाएगा। वह अब अपनी फरलो के दौरान प्रदेशभर का दौरा करेंगे और पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग करके संगठन में जान फूंकेंगे। इसके साथ ही आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनावों को लेकर नई रणनीति बनाई जाएगी, जिससे जींद उपचुनाव की कमियों को दूर किया जा सकेगा। वहां कुछ देर रुकने के बाद वह चंडीगढ़ की ओर रवाना हो गए। इस दौरान ब्रिगेडियर ओपी चौधरी, कार्यकारी जिलाध्यक्ष सुरेंद्र छिक्कारा, अशोक कौशिक, कृष्ण मलिक, जेपी रेवली, इंद्रजीत दहिया, एडवोकेट बालकिशन शर्मा, प्रदीप आंतिल मुरथल, अशोक अनमोल गिरी महाराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed