{"_id":"5c48bd00bdec2208b000eeaf","slug":"91548270848-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाना स्टेशन पर ट्रेन के इंजन की पावर हुई फेल तो सोनीपत स्टेशन पर यात्रियों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाना स्टेशन पर ट्रेन के इंजन की पावर हुई फेल तो सोनीपत स्टेशन पर यात्रियों का हंगामा
विज्ञापन
मोहाना स्टेशन पर पैसेंजर की पावर फेल, सोनीपत स्टेशन पर यात्रियों का हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। जींद से सोनीपत आने वाली (74030) पैसेंजर ट्रेन के इंजन की मोहाना रेलवे स्टेशन पर पावर फेल हो गई। जिससे यह ट्रेन सोनीपत स्टेशन पर नहीं पहुंची। रेलयात्री टिकट घर में एटीवीएम से खरीदी टिकट को वापस कराने गए तो वहां रेल कर्मचारी ने टिकट वापस करने से मना कर दिया। इस पर यात्रियों ने हंगामा कर दिया। उनका कहना था कि जब ट्रेन रद्द थी तो उनकी टिकट क्यों काटी गई। ट्रेन रद्द होने के कारण यात्रियों द्वारा किए गए हंगामे का पता लगने पर रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे और यात्रियों को समझा-बुझाकर शांत किया।
जींद से सोनीपत बुधवार सुबह आ रही ट्रेन के इंजन की पावर फेल हो गई। जिस कारण वह ट्रेन सोनीपत स्टेशन पर नहीं पहुंची। सोनीपत स्टेशन पर ट्रेन नहीं आने व एटीवीएम मशीन से खरीदी गई टिकटें वापस नहीं होने पर यात्रियों ने हंगामा कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे रेलवे अधिकारियों के समझाने के बाद ही यात्री शांत हुए। जिन यात्रियों ने सोनीपत से गोहाना-जींद की तरफ जाने के लिए टिकट ली थी, उनकी टिकट रिफंड करवाई गई। सोनीपत से जींद जाने वाली ट्रेन के रद्द होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
एटीवीएम मशीन के संचालक लीलूराम बैरागी ने बताया कि एवीटीएम मशीन से यात्रियों को टिकट देने पर उन्हें प्रति टिकट 3 पैसे का मुनाफा होता है। बुधवार को सोनीपत से गोहाना-जींद जाने वाले करीब 30 यात्रियों को उन्होंने टिकट दी थी। ट्रेन के रद्द होने के कारण सभी यात्री उनके पास आकर हंगामा करने लगे। जिस कारण उन्हें सभी यात्रियों की टिकट वापस लेकर उनके पैसे वापस लौटाने पड़े। उन्होंने कहा कि उसने तो यात्रियों को टिकट का पैसा वापस लौटा दिया, लेकिन रेलवे इन टिकटों को वापस नहीं ले रहा। इंजन में खराबी आने के कारण दोपहर बाद आनी वाली ट्रेन को भी रद्द करना पड़ा।