फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   9 people beat the bar in Gannaur, Mohan Sharma is sure to become the treasurer

Sonipat News: गन्नौर बार में 9 ने ठोकी ताल, मोहन शर्मा का कोषाध्यक्ष बनना तय

Tue, 05 Dec 2023 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 05 Dec 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
9 people beat the bar in Gannaur, Mohan Sharma is sure to become the treasurer
फोटो 30. सोनीपत के गन्नौर बार एसोसिएशन चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करते प्रधान पद के दावेदा
गन्नौर। गन्नौर बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए नामांकन का मंगलवार को आखिरी दिन था। प्रधान, उपप्रधान, महासचिव, सहसचिव और कोषाध्यक्ष के लिए कुल 9 नामांकन आए हैं। प्रधान, उपप्रधान, महासचिव व सहसचिव पद के लिए दो-दो नामांकन आए हैं। वहीं कोषाध्यक्ष का निर्विरोध बनना तय है। इस पद के लिए एक ही नामांकन आया। बार एसोसिएशन के लिए वोटिंग 15 दिसंबर को होगी। उसी दिन परिणाम जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

रिटर्निंग अधिकारी अधिवक्ता सुशील त्यागी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी सुशील त्यागी व सुमित शर्मा ने बताया कि प्रधान पद के लिए अरुण पहल व युद्धवीर सिंह के बीच टक्कर होगी। पूर्व में एक बार प्रधान रह चुके अरुण पहल ने तीसरी बार प्रधान पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है, जबकि युद्धवीर सिंह पहली बार प्रधान पद के लिए चुनाव मैदान में उतरे हैं। वहीं उपप्रधान पद के लिए विशाल व सुरेश कुमार अत्री, महासचिव पद के लिए बसंत त्यागी व अशोक सैनी, सहसचिव पद के लिए संदीप राठौर व दिनेश शर्मा ने अपना नामांकन किया है। वहीं कोषाध्यक्ष के लिए मोहन शर्मा ने ही अपना नामांकन किया है, जिससे उनका कोषाध्यक्ष बनना लगभग तय है।
विज्ञापन

फोटो 30. सोनीपत के गन्नौर बार एसोसिएशन चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करते प्रधान पद के दावेदा

फोटो 30. सोनीपत के गन्नौर बार एसोसिएशन चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करते प्रधान पद के दावेदा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed