फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   86 drivers who did not pay the challan were stopped and made to deposit 20 to 24 thousand rupees

Sonipat News: चालान नहीं भरने वाले 86 वाहन चालकों को रोका, 20 से 24 हजार जमा कराए

Sat, 08 Mar 2025 12:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
86 drivers who did not pay the challan were stopped and made to deposit 20 to 24 thousand rupees
फोटो 40: सोनीपत में हाईवे पर वाहन चालक को रोककर पूछताछ करती पुलिस। स्रोत पुलिस प्रवक्ता
सोनीपत। चालान कटने के बाद भी उसका भुगतान नहीं करने वालों पर पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। इसमें भी तीन माह बीतने के बाद भी चालान नहीं भरने वालों को रोककर यातायात पुलिस ने पूछताछ की। पुलिस ने ऐसे 86 वाहन चालकों को डिटेन (रोककर पूछताछ) किया। उनमें से 20 वाहन चालकों ने चालान के 24 हजार रुपये जमा कराए हैं।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता रविंद्र सिंह ने बताया कि चालान कटने के बाद भी उसका भुगतान नहीं करने वालों के खिलाफ शुक्रवार से अभियान शुरू किया गया है। लंबित ट्रैफिक चालान के मामले में सोनीपत पुलिस अब ठोस कदम उठा रही है। चालान का भुगतान नहीं करने पर धारा 167 (8) केंद्रीय मोटर अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई कर पुलिस आपके वाहन को रोक सकती है। पुलिस चालक को रोककर उससे पूछताछ कर सकती है। पुलिस ने 86 वाहन चालकों को रोककर चालान जमा कराने को कहा है। उनमें से 20 से चालान जमा कराए हैं। अन्य ने जल्द जमा कराने को कहा है। पुलिस की लोगों को सलाह दी कि वह समय रहते अपने चालान का भुगतान करें।
विज्ञापन



सभी यातायात इकाई अलग से नाके लगाकर लंबित चालान भरवाएगी। पुलिस की तरफ से चालान जमा कराने को क्यूआर कोड भी जारी किया गया है।

नरेंद्र कादियान, डीसीपी यातायात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed