{"_id":"66dce201a26a1484580e1214","slug":"85-thousand-rupees-and-goods-stolen-from-the-car-after-deceiving-the-vastu-consultant-sonipat-news-c-197-1-snp1002-124169-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: वास्तु सलाहकार को झांसे में लेकर गाड़ी से 85 हजार रुपये व सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: वास्तु सलाहकार को झांसे में लेकर गाड़ी से 85 हजार रुपये व सामान चोरी
Sun, 08 Sep 2024 05:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 08 Sep 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
राई। कुंडली-गाजियाबाद-पलवल (केजीपी) पेरिफेरल-वे पर गांव पतला के पास वास्तु सलाहकार की फॉरच्यूर गाड़ी पर आयल फेंककर चोर 85 हजार रुपये व अन्य सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत कुंडली थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
राजस्थान के जयपुर स्थित शांति नगर निवासी राकेश दाधीच ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि वह वास्तु सलाहकार है। वह काम से अपने चालक मोहनलाल गुर्जर के साथ अपनी फॉच्र्यूनर गाड़ी में गांव झुंडपुर आए थे। यहां से काम समाप्त कर वह वापस जयपुर के लिए निकले थे। जब वह केजीपी फ्लाईओवर पर गांव पतला के पास पहुंचे तो अचानक किसी ने उनकी तरफ इशारा किया। उसने बताया कि उनकी गाड़ी से आयल निकल रहा है। उन्होंने गाड़ी को रोक दिया। वह नीचे उतरकर गाड़ी को चेक कर रहे थे। इस दौरान अज्ञात ने उनकी गाड़ी से बैग चोरी कर लिया। उनके बैग में 85 हजार रुपये व अन्य सामान था। उन्होंने इसकी शिकायत कुंडली थाना में की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गिरोह लगातार कर रहा वारदात
- दो दिन पहले इसी तरह गाड़ी पर आयल डालकर अधिवक्ता की गाड़ी से 10.90 लाख रुपये, लैपटॉप व अन्य सामान उड़ा लिया गया था।
-22 अगस्त को नाथूपुर के पास कार से आयल टपकने का झांसा देकर 23 हजार रुपये, लैपटॉप व अन्य सामान चोरी किया था।