फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   85 cleaning and 98 firefighters started the strike, did not allow the officers to enter the corporation office

85 सफाई कर्मियों व 98 अग्निशमन कर्मियों ने शुरू की हड़ताल, निगम कार्यालय में अधिकारियों को घुसने नहीं दिया

Thu, 20 Oct 2022 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
85 cleaning and 98 firefighters started the strike, did not allow the officers to enter the corporation office
सोनीपत। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर बुधवार को निगम के 85 सफाईकर्मियों व 98 अग्निशमनकर्मियों ने दो दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी। कर्मचारी नगर निगम कार्यालय के गेट पर ताला जड़कर बुधवार सुबह 8 बजे धरने पर बैठ गए थे। सुबह 9 बजे अधिकारियों व कर्मचारियों का आना शुरू हुआ तो कर्मचारियों ने उन्हें घुसने तक नहीं दिया गया। ऐसे में कई कर्मचारियों व अधिकारियों को सुभाष चौक के रास्ते पार्क से होते हुए कार्यालय में आना पड़ा। वहीं कई अधिकारी बाहर से ही फील्ड में निकल गए थे।
विज्ञापन

निगम के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते सेक्टरों में सफाई का कार्य प्रभावित रहा। जिसकी वजह से अधिकतर जगहों पर सड़कों के किनारे दोपहर तक कूड़े के ढेर पड़े रहे। जिससे सफाई व्यवस्था चरमराने के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। सेक्टर 15 से ठेका सफाई कर्मचारियों ने निगम कार्यालय तक जुलूस निकाला। निगम कार्यालय के बाहर कर्मचारियों के धरने को समर्थन दिया। इससे पहले कर्मचारियों ने बुधवार सुबह 8 बजे धरने पर बैठना शुरू कर दिया था। इसके बाद सुबह कार्यालय में अधिकारियों व कर्मचारियों का आना शुरू हुआ तो धरने पर बैठे कर्मचारी गेट से ताला खोलने के लिए तैयार नहीं हुए। ऐसे में कई अधिकारियों व कर्मचारियों को सुभाष चौक के रास्ते पार्क से होते हुए कार्यालय आना पड़ा। सुबह 10 बजे मुख्य सफाई निरीक्षक साहब सिंह ने कर्मचारियों से बात की और गेट खुलवाया। इसके बाद निगम कार्यालय के अंदर कर्मचारी दिनभर धरने पर डटे रहे। कर्मचारियों का कहना है कि हड़ताल पर जाने से पहले सफाई व दमकल कर्मियों ने 22 सितंबर को निगम आयुक्त को सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा था। उसके बावजूद सरकार की ओर से कर्मियों की मांगों को पूरा नहीं किया गया। इसके चलते उन्हें हड़ताल शुरू करनी पड़ी।
विज्ञापन

नगर पालिका कर्मचारी संघ की इकाई के प्रधान भारत कंडेरा ने बताया कि गठबंधन सरकार ने चुनावी घोषणा पत्र में कर्मचारियों की सभी मांगों को पूरा करने की बात कही थी, लेकिन सरकार ने अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया। सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर नगर पालिका कर्मचारी संघ के सदस्य धरना-प्रदर्शन कर सरकार को उनके द्वारा किए गए वादे याद दिलाते रहते हैं। इस दौरान सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान राममेहर शर्मा, जयभगवान दहिया, फायर कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान संदीप तूर, जिला सचिव अमित दहिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी इन मांगों को लेकर दे रहे धरना
भारत कंडेरा ने कहा कि कर्मी कई मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं। उनमें कार्यरत कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, पंजाब के समान वेतन लागू करने, एनपीएस को रद्द कर पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करने, हरियाणा कौशल विकास निगम को भंग करने, आउटसोर्सिंग और निजीकरण की नीतियों पर रोक लगाने की मांग की जा रही है। साथ ही सरकार से पक्की भर्तियां निकालने की मांग कर रहे हैं।
26 कर्मचारियों के भरोसे रही दमकल विभाग की गाड़ियां
दमकल विभाग के पास आग पर नियंत्रण पाने के लिए 17 गाड़ियां व पांच बाइक है। बुधवार को 98 कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के कारण 26 कर्मचारियों के भरोसे दमकल गाड़ियां चलाई गईं। कर्मचारियों की संख्या कम होने के कारण अधिकारियों को गाड़ियां चलवाने में परेशानी आई।
निगम के 85 सफाई कर्मी हड़ताल पर रहे। जिन स्थान पर कूड़े के ढेर पड़े थे, वहां से संबंधित एजेंसी ने कूड़े का उठान कर लिया था। जिन क्षेत्र में सफाई नहीं मिली है, उस क्षेत्र की एजेंसी को नोटिस जारी किया जाएगा।- साहब सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर निगम

विभाग के 98 दमकल कर्मी हड़ताल पर रहे हैं। उनका एक दिन का वेतन काट लिया जाएगा। साथ ही हड़ताल पर कर्मचारियों के जाने की सूचना मुख्यालय भी दे दी गई थी।- राजेंद्र दहिया, सहायक मंडल अग्निशमन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed