फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं करने पर सरकारी विभागों व फैक्टरियों समेत 160 को नोटिस जारी

प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं करने पर सरकारी विभागों व फैक्टरियों समेत 160 को नोटिस जारी

Wed, 30 Jan 2019 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं करने पर सरकारी विभागों व फैक्टरियों समेत 160 को नोटिस जारी
प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं करने पर 160 नोटिस जारी, 28 के बाद सील हो सकती है प्रॉपर्टी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। नगर निगम ने करोड़ों रुपये प्रॉपर्टी टैक्स दबाए बैठे सरकारी विभाग और फैक्टरियों समेत 160 को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस एक लाख रुपये से ज्यादा का टैक्स बकाया वालों को जारी किए गए हैं। इनमें कई पर 50 लाख रुपये से ज्यादा बकाया है जो कई बार नोटिस देने के बाद भी टैक्स नहीं भर रहे हैं। ऐसे डिफाल्टरों को नगर निगम ने नोटिस जारी कर 28 फरवरी तक टैक्स भरने का समय दिया है। अगर तय समय पर टैक्स नहीं भरा गया तो जल्द ही नगर निगम डिफाल्टर उपभोक्ताओं की प्रॉपर्टी सील करने का अभियान चलाएगा।
नगर निगम का उद्योगों पर करीब 10 करोड़ रुपये से ज्यादा का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। वहीं निगम क्षेत्र में 50-50 लाख रुपये के प्रॉपर्टी टैक्स वाले 16 ऐसे प्रॉपर्टी मालिक हैं, जिन पर 25 करोड़ रुपये बकाया है। उनमें सरकारी विभाग, शिक्षण व लघु उद्योग शामिल हैं। निगम की ओर से बकाया प्रॉपर्टी टैक्स वसूलने के लिए इनको कई बार नोटिस जारी किए हैं, उसके बाद भी प्रॉपर्टी मालिक नगर निगम कार्यालय में टैक्स जमा कराने में कोई रुचि नहीं ले रहे। प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं होने के कारण नगर निगम का खजाना खाली पड़ा हुआ है।
विज्ञापन

100 प्रतिशत ब्याज की छूट के बावजूद नहीं आ रहा टैक्स
प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने के लिए सरकार ने 100 प्रतिशत ब्याज की छूट दे रखी है। जिन्होंने वर्ष 2010-11 से 31 मार्च 2018 तक का अभी तक प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं कराया है। सरकार ने उनको बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने के लिए 28 फरवरी तक का समय दिया हुआ है। इसको लेकर नगर निगम की ओर से करीब 160 लोगों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। सरकार की ओर से छूट मिलने के बाद भी टैक्स जमा नहीं कराया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टैक्स जमा नहीं कराने पर प्रॉपर्टी होगी सील
निगम के अधिकारियों का कहना है कि प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं कराने पर प्रॉपर्टी को सील करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। उसके बाद भी कोई कदम नहीं उठाया जाता है तो निगम की ओर से उस प्रॉपर्टी को नीलाम कर टैक्स वसूला जाएगा।

--
प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं कराने वाले करीब 160 नोटिस जारी कर दिए हैं। सरकार की ओर से ब्याज पर 100 प्रतिशत छूट दिए जाने के बाद भी वह टैक्स नहीं भर रहे। जल्द ही निगम की ओर से अभियान चलाकर प्रॉपर्टी सील की जाएगी। -शंभू राठी, ज्वाइंट कमिश्नर नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed