फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   पुलिस भर्ती परीक्षा पास कराने के नाम पर ठगी करने वाले सीआरपीएफ के एसआई समेत चार गिरफ्तार

पुलिस भर्ती परीक्षा पास कराने के नाम पर ठगी करने वाले सीआरपीएफ के एसआई समेत चार गिरफ्तार

Mon, 24 Dec 2018 12:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
पुलिस भर्ती परीक्षा पास कराने के नाम पर ठगी करने वाले सीआरपीएफ के एसआई समेत चार गिरफ्तार
पुलिस भर्ती परीक्षा पास कराने के नाम पर ठगी करने वाले सीआरपीएफ के एसआई समेत चार गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। पुलिस भर्ती परीक्षा पास कराने के नाम पर परीक्षार्थियों से ठगी करने के आरोप में सीआरपीएफ के एसआई समेत चार युवकों को सीआईए-2 ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस की शुरूआती जांच में आरोपियों द्वारा 25-30 युवकों से परीक्षा पास करने की एवज में 6-10 लाख रुपये में सौदा तय करने का पता लगा है। साथ ही बताया गया है कि उन्होंने परीक्षार्थियों से एक से दो लाख रुपये एडवांस के रूप में ऐंठ भी रखे हैं, लेकिन जिन युवकों के एडमिट कार्ड उनके पास से मिले हैं उनसे बातचीत कर पुलिस पूरी स्थिति स्पष्ट करेगी।
सीआईए-2 में नियुक्त एसआई कुलदीप सिंह रविवार सुबह अपनी टीम के साथ बहालगढ़ के पास गश्त कर रहे थे, जिन्हें सूचना मिली कि खेवड़ा रोड पर कुछ युवक पुलिस भर्ती परीक्षा पास कराने के नाम पर परीक्षार्थियों से ठगी करने का षड्यंत्र बना रहे हैं। उन्होंने परीक्षार्थियों को एकत्रित कर रखा है और उन्हें झांसा देकर पैसे ठगना चाहते हैं। जिसके बाद पहुंची पुलिस ने वहां से चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मूलरूप से रोहतक के गांव पाकस्मा फिलहाल देव नगर सोनीपत निवासी प्रवीण, गांव माहरा निवासी अशोक व जतिन और लड़सौली निवासी जितेंद्र के रूप में हुई। उनके पास से कई युवकों के एडमिट कार्ड बरामद किए गए और वह ब्रेजा गाड़ी के पास खड़े थे। पुलिस का दावा है कि वहां उनके पास 25-30 युवक बैठे थे। जिनसे आरोपियों ने कहा था कि उनकी पुलिस भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड की फोटो कापी ले ली है। उनके साथी गांव बजाना निवासी संदीप का मैसेज आते ही वह उन्हें परीक्षा करने का तरीका बता देंगे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें काबू कर लिया और परीक्षार्थियों को परीक्षा का समय होने के कारण वहां से भेज दिया गया। पुलिस ने उनकी गाड़ी के अंदर से प्रिंटर भी बरामद किया है। जिसमें वह एडमिट कार्ड की फोटो कापी निकाल रहे थे। आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर कुलदीप के बयान पर उनके खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत व षड्यंत्र का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को रविवार शाम अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान उनसे ठगी करने के बारे में पता लगाया जाएगा। मौके से गिरफ्तार किया गया जतिन सीआरपीएफ में एसआई है। उसे आरोपियों के साथ काबू किया गया है। पुलिस उसके बारे में जांच कराएगी कि उसकी मामले में क्या संलिप्तता है। उसके आधार पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पूछताछ में होगा खुलासा किस युवक से कितने पैसे लिए
पुलिस ने बताया कि अभी तक यह पता नहीं लग सका है कि आरोपियों ने किस युवक से कितने पैसे लिए हैं। फिलहाल इतना पता लगा कि आरोपियों ने परीक्षार्थियों से पास कराने के नाम पर 6 से 10 लाख में सौदा किया था। साथ ही यह भी पता लगा कि कुछ युवकों से एक से दो लाख रुपये लिए गए हैं। हालांकि इसका पता उन परीक्षार्थियों से पूछताछ के बाद चल सकेगा, जिनके एडमिट कार्ड इनके पास से मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सीआईए-2 की टीम ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है। वह युवकों से पुलिस भर्ती परीक्षा पास कराने के नाम पर रुपये ऐंठने का षड्यंत्र रच रहे थे। उन्हें रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पूरे मामले से पर्दा उठाया जाएगा। परीक्षार्थियों से कितना पैसा लिया गया है इसका भी पता लगाया जाएगा।
कुलदीप देशवाल, थाना प्रभारी राई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed